Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » रिटायर हो रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लगेगा वर्कशॉप, रिटायरमेंट प्रक्रियाओं के साथ पेंशन कॉरपस के निवेश का मिलेगा गुरुमंत्र…..
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    रिटायर हो रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लगेगा वर्कशॉप, रिटायरमेंट प्रक्रियाओं के साथ पेंशन कॉरपस के निवेश का मिलेगा गुरुमंत्र…..

    By Tv 36 HindustanMarch 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल:-* अगले 12 महीनों में रिटायर हो रहे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. ऐसे कर्मचारियों के लिए डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन और पेंशनल वेलफेयर प्री-रिटायरमेंट काउंसलिंग वर्कशॉप्स का आयोजन करने जा रहा है जिससे रिटायर हो रहे कर्मचारियों के सुपरएनुएशन प्रोसेस में मदद की जा सके. ये वर्कशॉप भारत सरकार के रिटायर होने वाले कर्मचारियों के फायदे के लिए किया जा रहा है. इसे पेंशनर्स के लिए इज ऑफ लिविंग की दिशा में क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है. *रिटायर हो रहे कर्मचारियों के लिए जागरुकता अभियान*कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि रिटायर होने वाले कर्मचारियों की मदद करने और उनकी सुविधा के लिए भविष्य पोर्टल, एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल , रिटायरमेंट बेनेफिट्स, फैमिली पेंशन, सीजीएचएस, आयकर नियम, अनुभव, डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, निवेश मोड और अवसर को लेकर अलग अलग सेशन का आयोजन किया जाएगा. इन सभी सेशंस के जरिए रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को पालन किए जाने प्रोसेसेज और रिटायरमेंट से पहले भरे जाने वाले फॉर्म्स के बारे में जागरूक करने और रिटायरमेंट के बाद उन्हें मिलने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी. *पेंशन कॉरपस के निवेश का बतायेंगे फॉर्मूला*पेंशन वितरित करने वाले बैंकों में शामिल एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा और आईसीआईसीआई बैंक रिटायर हो रहे कर्मचारियों के लिए लगने वाले इस वर्कशॉप में शामिल होंगे जिसमें ये बैंक पेंशनर्स के लिए पेंशन से जुड़े बैंकिंग सर्विसेज की जानकारी रिटायर होने वाले कर्मचारियों के साथ साझा करेंगे. ये बैंक पेंशनर्स को पेंशन अकाउंट कैसे खोला जाए ये तो बतायेंगे ही साथ ही पेंशन कॉरपस को कहां निवेश करना चाहिए इसकी भी जानकारी साझा करेंगे. *वर्कऑप में रिटायर हो रहे कर्मचारी लेंगे भाग*गुजरात के अहमदाबाद में 5 मार्च 2024 को ये वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है और माना जा रहा कि अगले 12 महीने में रिटायर हो रहे 300 केंद्रीय कर्मचारी इस वर्कशॉप में हिस्सा लेंगे. कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारी इस वर्कशॉप से बेहद लाभान्वित होंगे. डिपार्टमेंट गुड गर्वर्नेंस को ध्यान में रखते हुए ऐसे वर्कशॉप का आयोजन करना जारी रखेगा जिससे रिटायर हो रहे केंद्रीय कर्मचारियों के रिटायरमेंट प्रक्रिया में मदद की जा सके और पोस्ट-रिटायरमेंट सरकार द्वारा उन्हें लेकर सरकार की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी दी जा सके जिससे वे उन फैसलों का लाभ उठा सकें।

    Views: 0
    *Workshop will be organized for retiring central employees chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleप्याज के दाम फिर बढ़ने का डर, भारत सरकार ने दी बांग्लादेश और UAE को प्याज एक्सपोर्ट की मंजूरी…….
    Next Article BJP की लिस्ट पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- ये सब हारेंगे……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…

    November 24, 2026

    माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री साय…

    November 24, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री साय…

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल…
    • माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री साय…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप शहरों को आर्थिक विकास के सशक्त केंद्र बना रही डबल इंजन सरकार : मुख्यमंत्री साय…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनदर्शन 26 नवंबर को 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से करेंगे मुलाकात
    • भालू के अवैध शिकार साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी गिरफ्तार,वन विभाग नागरिकों से वन्यजीव अपराध की सूचना देने की अपील
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?