
कोरबा – कोरबा जिले में 6 – 12 मार्च 2022 को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया गया इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का ग्लूकोमा जाँच एवं अन्य नेत्र का परीक्षण किया गया तथा चश्मा का वितरण खंड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गया मोतियाबिंद व ग्लूकोमा के मरीजों को जिलाचिकित्सालय कोरबा जाने की सलाह दी गई ,

इस कार्यक्रम में कोरबा विकास खंड के चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपक राज , जिला अंधत्व के नियंत्रण कार्यक्रम सहायक नोडल अधिकारी हरप्रसाद , नेत्र सहायक अधिकारी महेन्द्र , सरोजनी यादव , वंदना एक्का , विवेक तिर्की , एवं शहरी सामुदायिक कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरबा के समस्त स्टॉप उपस्थित रहे ।