Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिंधिया को हराने वाले यादव का नड्डा के नाम पत्र वायरल, साधी चुप्पी
    मध्य प्रदेश

    सिंधिया को हराने वाले यादव का नड्डा के नाम पत्र वायरल, साधी चुप्पी

    By Tv 36 HindustanJanuary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अशोकनगर, 22 जनवरी। मध्यप्रदेश की गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र से तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को पिछले लोकसभा चुनाव में हराने वाले भारतीय जनता पार्टी सांसद के पी यादव का पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के नाम एक कथित शिकायती पत्र वायरल होेने के बाद से श्री यादव ने चुप्पी साध ली है।

    सोशल मीडिया पर आठ दिसंबर 2021 की तारीख वाला ये पत्र कल से वायरल हो रहा है। इस पत्र में कथित तौर पर श्री यादव ने श्री सिंधिया के समर्थक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर उनकी (श्री यादव) की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

    पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि श्री यादव ने भाजपा के मूल कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के चलते तत्कालीन समय में श्री सिंधिया के (कांग्रेस के) गढ़ रहे इस संसदीय क्षेत्र पर भाजपा का परचम फहराया था, लेकिन अब मौजूदा परिस्थितियों में उनकी भारी उपेक्षा की जा रही है। उन्हें प्रोटोकॉल के मुताबिक सम्मान भी नहीं दिया जा रहा और कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में आमंत्रित भी नहीं किया जाता।

    पत्र में कहा गया है कि इस संसदीय क्षेत्र पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की भी ‘वक्र दृष्टि’ रहती है, ऐसे में भाजपा संगठन के सभी लोगों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में एकजुटता का परिचय देना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होता।

    पत्र में श्री नड्डा काे संबोधित करते हुए कहा गया है कि अगर इस ‘विकट समस्या’ का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टीनिष्ठा खत्म होकर व्यक्तिनिष्ठा बढ़ जाएगी, जिसकी भरपाई करने में दशकों का समय लगेगा।

    इस पत्र के सामने आने के बाद से श्री यादव की ओर से एक तरह से चुप्पी साध ली गई है। श्री यादव से लगातार संपर्क साधने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

    पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे श्री यादव ने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी श्री सिंधिया को भारी उलटफेर करते हुए चुनावी मैदान में पटखनी दे दी थी। ये सीट लंबे समय से कांग्रेस का गढ़ थी, जिस पर इस बार भी श्री सिंधिया की जीत निश्चित मानी जा रही थी। हालांकि बाद में श्री सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए, जिसके बाद वे भाजपा से राज्यसभा सांसद चुने गए।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleसट्टा -शराब -गाजा पर लगाम लगाने चिरिमिरी पुलिस ने की कड़ी कार्यवाही, निरंतर भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी
    Next Article अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पत्थर से कुचलकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…

    March 22, 2026

    दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…

    March 22, 2026

    मिडिल ईस्ट जंग पर पीएम की हाईलेवल मीटिंग ऊर्जा संकट से निपटने के लिए भारत ‘सुपर अलर्ट’…

    March 22, 2026

    प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर, मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; एथिलीन ग्लाइकॉल ने उजाड़े कई परिवार…

    March 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • संत महात्माओं की पुण्य धरा और प्रभु श्रीराम के ननिहाल को विकसित और समृद्ध बनाने संकल्पित है हमारी सरकार सीएम सायं…
    • सीएम साय ने किया ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन…
    • भारत की एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां नासा के वैज्ञानिक भी हो गए फेल, नवरात्र में दर्शन के लिए बेस्ट है यह ‘मैग्नेटिक हिल’…
    • दादा ने देखा था सपना, पोते के दौर में दौड़ेगी ट्रेन, यहां से यहां के बीच 23 मार्च से शुरू होगा ट्रायल…
    • मुख्यमंत्री साय ने बड़ादेव की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?