कृष्णा दास महंत
कोरबा, 28 मार्च। कोरबा जिले के के मिनी गोआ सतरेंगा में वर्षों साल पुराना साल(सराई) का महावृक्ष देखने को मिलता जी हां 1400 वर्ष पुराने इस वृक्ष की जानकारी बहुत कम लोगों को ही है। पादप वैज्ञानियों ने वैज्ञानिक परीक्षण द्वारा इसकी उम्र 1400 वर्ष मापी है। देहरादून के वानिकी प्रयोगशाला के वैज्ञानिकों ने वैज्ञानिक परीक्षण द्वारा भी इसकी उम्र की पुष्टि की है। उम्र के साथ ही इसके आकार से भी इसकी विशालता का अंदाजा हो जाता है। इसके पास पहुंचते ही इसकी विशालता आपको प्रभावित करेगी।

कोरबा जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सतरेंगा गांव में स्थित इस महावृक्ष की खोज 2006 में की गई थी। इसे गांव के लोग देवतुल्य मान हर शुभ कार्य से पूर्व इसकी पूजा करते हैं। लोगों की गहरी आस्था और विश्वास इस वृक्ष के साथ जुड़ी हुई है। वृक्ष की मोटाई जमीनी स्तर पर 28 फीट और छाती स्तर पर 22 फीट है। वृक्ष की ऊंचाई 28 मीटर है। वृक्ष की जड़ें 22 मीटर तक धंसी हुई हैं।
कोरबा वनमंडल के बालको वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले इस वृक्ष के संरक्षण की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यहां तक पहुंचने कांक्रीट की सड़क और बाउंड्री और टाइल्स का कार्य स्वीकृत हो चुका है।
जब भी सतरेंगा पर्यटन में प्राकृतिक दर्शन केंद्र भी है यहाँ आएं और जगहों के साथ इसे भी देखना न भूलें।