नई दिल्ली:– नारियल तेल, नेचुरल ब्लीज का काम करता है. इसे रोजाना आंखों के नीचे लगाने से आंखों का डार्क सर्कल कम होता है. पूरे चेहरे पर इससे मसाज करने से चेहरे पर चमक आती है.
कई लोगों को आंखों के नीचे सूजन रहती है. नारियल तेल इस समस्या से छुटकारा दिला सकता है. दरअसल, नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होते हैं, जो आंखों नीचे के सूजन और पफिनेस को कम करते हैं और रिफ्रेशिंग लुक देते हैं.
नारियल तेल में फैटी एसिड होता है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है. इससे ड्राइनेस नहीं होती. आंखों नीचे और चेहरे पर आने वाली झुर्रियां भी नहीं आतीं.
नारियल तेल लगाने से आंखों के आसपास होने वाली जलन से भी राहत मिलती है. अगर आपके आंखों के आसपास लालिमा लग रही है और थोड़ी इरीटेशन भी हो रही है तो नारियल तेल लगाना शुरू कर दें. इससे धीरे-धीरे ये समस्या खत्म हो जाएगी.
नारियल तेल लगाने से से कोलेजन का प्रोडक्शन बेहतर होता है. इससे त्वचा ज्यादा नर्म और फर्म रहती है खासकर आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने से झर्रियां कम हो जाती हैं.
भारत के नेशनल हेल्थ एंड इनोवेशन सेंटर ने नारियल तेल के उपयोग पर एक शोध किया और पाया कि आंखों के नीचे नारियल लगाने
रात में सोने से पहले चेहरे को पहले धो लें और उसे सूखने दें. जरा सा नारियल तेल लें और बहुत हल्के हाथों से अपनी आंखों के नीचे नारियल तेल लगाएं. इसके लिए अपनी रिंग फिंगर का इस्तेमाल करें और कुछ सेकेंड के लिए हल्का-हल्का मसाज करें. फिर इसे छोड़ दें, ताकि स्किन, नारियल तेल को ऑब्जर्ब कर ले. एक महीने में आपको फर्क नजर आने लगेगा.
आंखों के नीचे नारियल तेल लगाने के कई फायदे हैं, अब आप ये जान चुके हैं. आप इसके इस्तेमाल से पहले किसी डर्माटोलॉजिस्ट से सलाह ले सकते हैं.
