Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तत्काल पेमेंट किए बिना भी आप रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं, जानिए कैसे….
    News

    तत्काल पेमेंट किए बिना भी आप रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं, जानिए कैसे….

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: देशभर में रोजाना हजारों ट्रेन चलती हैं और करोड़ों लोग सफर करते हैं। यही वजह है कि रेलवे को देश की लाइफलाइन कहा जाता है। क्या आप जानते हैं कि तत्काल पेमेंट किए बिना भी आप रेलवे टिकट बुक कर सकते हैं? यह विकल्प आईआरसीटीसी के आई-पे पेमेंट गेटवे पर ही उपलब्ध है और इसे ऑटोपे कहा जाता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म का आईपे पेमेंट गेटवे ऑटोपे फीचर यूपीआई, क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड के साथ काम करता है।

    इसमें रेलवे टिकट के लिए पीएनआर जेनरेट होने के बाद ही यूजर के बैंक अकाउंट से पैसा कटता है। यह उन लोगों के लिए लाभदायक है जो हाई-वैल्यू रेलवे ई-टिकट बुक कर रहे हैं या वेटलिस्ट या तत्काल टिकट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं।आईआरसीटीसी ने 2021 की शुरुआत में यह सुविधा लॉन्च की थी। IRCTC-iPay के जरिए पेमेंट करने के लिए यूजर्स को अपने UPI बैंक अकाउंट के डेबिट कार्ड या फिर किसी और पेमेंट फॉर्म के इस्तेमाल के लिए परमिशन और डीटेल देनी होगी। यूजर्स IRCTC पर भविष्य में किए जाने वाले ट्रांजैक्शन के लिए भी इन डीटेल्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

    IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने पर IRCTC iPay के जरिए इंस्टेंट रिफंड भी मिलेगा। IRCTC के मुताबिक, ऑटोपे ऐप फैसिलिटी के लिए यूजर्स को टिकट बुक करने में सुविधा होती और टिकट कैंसल करने की स्थिति में रिफंड प्रक्रिया भी आसान है। इससे यूजर्स का टाइम भी बचता है।किसे मिलेगा फायदाऑटोपे उन मामलों में ज्यादा फायदेमंद है जहां यूजर्स के अकाउंट से पैसा कटने के बावजूद ई-टिकट बुक नहीं होता है।

    कई बार तत्काल वेटलिस्ट वाला ई-टिकट चार्ट बनने के बाद भी कंफर्म नहीं हो पाता है। ऐसे मामलों में केवल कैंसिलेशन चार्ज, कनवीनिएंस फीस और मेंडेट चार्जेज ही कटेंगे और बाकी राशि तुरंत यूजर के बैंक अकाउंट में डाल दी जाएगी। अगर कोई यूजर वेटलिस्टेड टिकट बुकिंग कर रहा है तो टिकट कंफर्म नहीं होने पर तीन से चार दिन में रिफंड मिल जाएगा। अगर कोई यूजर इसके लिए आईपे के ऑटोपे फीचर का यूज करता है और उसकी टिकट कंफर्म नहीं हो पाती है तो उसका रिफंड तुरंत मिल जाएगा।

    क्या है प्रोसेससबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर जाएं। उसके बाद ट्रेन कोच सेलेक्ट करें और उसमें अपनी डिटेल डालें। इसके बाद आपको पे के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे। इनमें आईपे भी शामिल है। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। इसमें से ऑटोपे सेलेक्ट करिए। इसमें आपके पास यूपीआई, क्रेडिट कार्ट और डेबिट कार्ड का ऑप्शन रहेगा। कोई भी ऑप्शन चूज करने पर अकाउंट से पैसा लॉक हो जाएगा और टिकट कंफर्म होने पर ही कटेगा। यह आईपीओ की तरह सुविधा है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news You can book railway tickets even without making immediate payment
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफ्रिज को दीवार से सटाकर रखने पर हो सकते हैं ये नुकसान……
    Next Article पीएम मोदी के दबाव में झुकी चाइनीज कंपनियां, अब करेंगे यह काम…..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…

    May 20, 2026

    इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव

    May 20, 2026

    घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी ये हरकत…

    May 20, 2026

    मेलोडी को ‘मेलोडी’ गिफ्ट पर सियासत कांग्रेस नेता बोले- आर्थिक संकट के बीच PM कर रहे नौटंकी…

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आर्थिक तूफान सर पर है, हमारे PM इटली में टॉफी बांट रहे नेता ने इस वीडियो को बताया…
    • इन 3 चीजों का लेन-देन करते समय कहीं आप भी तो नहीं करते यह बड़ी गलती? आएगी कंगाली और बढ़ेगा तनाव
    • घर की छत पर मासूम को अकेली देख बदला ताऊ का ईमान, कर दी ये हरकत…
    • मेलोडी को ‘मेलोडी’ गिफ्ट पर सियासत कांग्रेस नेता बोले- आर्थिक संकट के बीच PM कर रहे नौटंकी…
    • मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला: तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, इतने जून तक होंगे ट्रांसफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?