नई दिल्ली:– अच्छी सेहत का रास्ता स्वच्छ खानपान और नियमित व्यायाम को लेकर होता है लेकिन आजकल के समय में लोग डाइट से ज्यादा अनहेल्दी खाने को अहमियत दे रहे है। युवाओं में फिटनेस के प्रति दीवानगी इतनी है कि, वे घंटों जिम में पसीना बहा रहे है लेकिन जिम के नियमों के बारे में कम ही जानते है। यहां पर वे सिक्स पैग और बॉडी एब्स बनाने के चक्कर में अपनी सेहत से खिलवाड़ कर लेते है। वैसे तो आजकल किसी भी उम्र में लोग जिम ज्वाइन कर रहे है लेकिन कई बार उम्र ज्यादा होने पर ज्यादा मेहनत करना सही नहीं माना जाता है। आज हम अपने लेख में जिम ज्वाइन करने की सही उम्र के बारे में बात करेंगे जो जानकारी आपके लिए कारगर साबित होगी।
जानें क्या हैं जिम जाने की सही उम्र
शरीर को फिट रखने के लिए जिम जाना सही विकल्प है जो हमारे शारीरिक और मानसिक विकास को बेहतर बनाता है। जिम ज्वाइन करने की सही उम्र 16-18 साल की मानी जाती है। इस दौरान आपका शरीर एक्टिव होने के साथ ही इसका शारीरिक विकास भी बेहतर हो जाता है। वेट ट्रेनिंग के साथ ही आपका शरीर हैवी वर्कआउट के लिए तैयार इस उम्र में ही होता है।
जान लीजिए इसके क्या मिलेंगे फायदे
अगर आपने सही उम्र में जिम ज्वाइन कर ली हैं तो आपकी सेहत को इसका फायदा मिलेगा और कई स्वास्थ्य समस्याएं भी छूमंतर हो जाती है। जान लेते है इसके और भी फायदे
1- अगर आप 16 या 18 की उम्र में जिम जा रहे है तो आपके शरीर की मांसपेशियों की ताकत बढ़ने लगती है। यह एक तरह से सहनशक्ति को बनाए रखता है।
2- सही उम्र में जिम चुनने से अनुशासन और नियमित होने लगते हैं आपको स्वस्थ जीवनशैली मिलती है।
3- जब आप जिम में मेहनत करने लगते है तब आपके शरीर में एक एंडोर्फिन हार्मोन का स्राव होता है जो स्ट्रेस को दूर करने में मदद करता है।
4-दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है और आप फिजिकली एक्टिव होते है।
यह बातें जानना भी है जरूरी
1-जिम अगर आपने ज्वाइन की हैं तो शुरु में ही डंबल उठाना शुरु ना कर दें आपको फिटनेस ट्रेनर के निर्देश से कुछ एक्टिविटी करना चाहिए।
2- वर्कआउट करने के साथ ही आप डाइट का भी ख्याल रखें तो वह जरूरी है।
3-जिम से आने के बाद कोई भी काम करने ना लगें बल्कि मांसपेशियों को आराम देने के लिए शरीर को आराम देना जरूरी है।
4-जिम जाने की सही उम्र और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है।
