नई दिल्ली :- रसोई घर में कभी भी नमक नहीं गिराना चाहिए। नमक को चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व माना गया है। ऐसे में यदि रसोई में बार-बार नमक गिरता है, तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
रसोई में दूध उबालते समय कई बार दूध बाहर निकल कर गिर जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में दूध का गिरना भी शुभ नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में दूध को चंद्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। ऐसी स्थिति में यदि आपकी रसोई में बार-बार दूध गिर जाता है, तो यह आपको कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत देता है।
हिंदू धर्म में सरसों के तेल को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि रसोई घर में बार-बार सरसों का तेल गिरता है, तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता। वास्तु के अनुसार, इसकी वजह से व्यक्ति को शनि से संबंधित कई परेशानियों घेर सकती हैं।
