नई दिल्ली:– देशभर में गणेशोत्सव का 10 दिवसीय महापर्व धूम-धाम सेमनाया जा रहा है। 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी के दिन से शुरू हुए इस महापर्व का समापन 19 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन के साथ हो जाएगा। अनंत चतुर्दशी के दिन भक्त पवित्र नदी-झीलों आदि में गणेश जी का विसर्जन करते हैं। इस दौरान भक्त विधि-विधान से गणपति की पूजा करते हैं और फिर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ बैंड-बाजों की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए बप्पा का विसर्जन करते हैं।
हालांकि, कई भक्त गणपति जी का विसर्जन डेढ़ या ढाई दिन में भी कर देते हैं, हालांकि 10 दिन की स्थापना के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन विसर्जन करना सबसे शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश विसर्जन के दौरान कुछ उपाय कर गणपत्ति बप्पा की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है। तो आइये जानते हैं कि कौन से हैं वो उपाय जिन्हें करने से गणपति बप्पा आपके जीवन की सभी समस्याओं का अंत कर शुभ-लाभ प्रदान करते हैं।
खास इच्छापूर्ति के लिए उपाय
अपनी किसी खास इच्छा की पूर्ति के लिए गणेश विसर्जन से पहले विघ्नहर्ता का जल से अभिषेक करें। फिर उन्हें मोदक का भोग लगाएं और अपनी इच्छा उन से कहें। ऐसा करने से निश्चय ही आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी।
पारिवारिक समस्याओं के अंत के लिए
अगर आप पारिवारिक समस्याओं या ग्रह क्लेश से परेशान हैं और उनका समाधान करने में खुद को असमर्थ पाते हैं तो इसके लिए गणेश विसर्जन या अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की कोई तस्वीर या मूर्ति घर के मंदिर में स्थापित करें। रोजाना इसकी पूजा करें। कुछ ही दिनों ने इससे लाभ मिलने लगेगा।
आर्थिक परेशानियों के लिए उपाय
यदि आप धन संबंधी परेशानियों से परेशान हैं तो गणेश विसर्जन के दिन सुबह नहा-धोकर पूजा आदि करें तथा किसी गाय को गुड़ और घी खिलाएं। इस उपाय से आपकी धन संबंधी परेशानियां हल होने लगेंगी।
सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय
अनंत चतुर्दशी के दिन घर या कार्यालय से भगवान गणेश जी को विदा करने से पहले मुख्य दरवाजे पर गणेश जी की तस्वीर आदि स्थापित करें। इस उपाय से घर में आर्थिक सम्पन्नता के साथ-साथ खुशहाली भी बनी रहेगी।
