Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » टेस्टी मोसंबी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, स्किन-हेयर होते है चमकदार और शरीर भी रहता है तंदुरुस्त…
    स्वास्थ्य

    टेस्टी मोसंबी के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, स्किन-हेयर होते है चमकदार और शरीर भी रहता है तंदुरुस्त…

    By Tv 36 HindustanAugust 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- आप चाहे कितने भी सावधान क्यों न रहें बारिश का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं. इस समय व्यक्तिगत और पर्यावरण की स्वच्छता के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना भी जरूरी है. इसलिए हमें पौष्टिक खाने के साथ ही ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए है जो इस मौसम में इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. मोसंबी भी ऐसा ही एक फल है.
    2012 में प्रकाशित जर्नल ऑफ आयुर्वेद एंड इंटीग्रेटिव मेडिसिन की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि इसके सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. डॉ. एसके सिंह, आरके वर्मा, एके कुमार, एके सिंह ने इम्यून सिस्टम पर साइट्रस लिमेटा जूस की इम्यूनोमॉडुलेटरी एक्टिविटी पर हुए अध्ययन में हिस्सा लिया. आइए जानें कि क्या इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा इसके और भी स्वास्थ्य लाभ हैं.

    कहा जाता है कि मोसंबी में मौजूद उच्च विटामिन C विभिन्न अंगों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है. इसके अलावा यह डिटॉक्सिफाइंग एजेंट की तरह काम करता है जो शरीर से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है.

    डॉक्टरों का कहना है कि मोसंबी में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. इसके परिणामस्वरूप, यह कब्ज को दूर करने में मदद करता है.

    मोसंबी मांसपेशियों की अकड़न और ऐंठन को रोकता है. इसलिए एक्सपर्ट्स का कहना है कि एथलीटों को इसका अधिक सेवन करना चाहिए.

    इसमें मौजूद न्यूट्रीशन हड्डियों के स्वास्थ्य की रक्षा करने वाले होते हैं. इसके परिणामस्वरूप ये ऑस्टियो और रूमेटाइड अर्थराइटिस से बचाने और दूर करने में मदद करता है.

    एक्सपर्ट्स के अनुसार इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण आंखों को संक्रमण से बचाते हैं . इस कारण से आंखों में मोतियाबिंद नहीं बढ़ेगा.

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें मौजूद पोषक तत्व सुस्ती और थकान से बचाते हैं और शरीर को ऊर्जा वापस दिलाते हैं.

    विशेषज्ञों के अनुसार इसमें मौजूद न्यूट्रीशन तनाव और प्रदूषण के प्रभाव को कम करने में मदद करता है.

    एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोसंबी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को चमकदार बनाते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ये दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करेंगे, साथ ही कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाएंगे और त्वचा को खिंचने से रोकेंगे.

    इसके अलावा, एक्सपर्ट्स का कहना है कि मोसंबी बालों की समस्या के लिए अच्छी होती हैं. बालों को हेल्दी रखने के लिए इनका सेवन करने की सलाह दी जाती है.

    Views: 520
    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर साय सरकार ने लगाई रोक, जानिए क्या है ये स्किम…
    Next Article लगातार बुरी खबर पढ़ना बन सकती है खतरनाक आदत, जानिए कहीं आप भी तो नहीं डूमस्क्रॉलिंग का शिकार…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

    October 22, 2026

    युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…

    October 22, 2026

    सिर्फ वादा नही ,संवेदना का संकल्प तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों को खुशियों का उजियारा बने कलेक्टर दुदावत

    October 22, 2026

    युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना

    October 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भण्डारपुरी धाम में मुख्यमंत्री साय ने दी 2 करोड़ 90 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात…
    • युवा बड़े सपने देखें, अपनी सफलता को समाज और राष्ट्र की सेवा से जोड़ें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु…
    • सिर्फ वादा नही ,संवेदना का संकल्प तीन दृष्टिबाधित भाई-बहनों को खुशियों का उजियारा बने कलेक्टर दुदावत
    • युवा उड़ान 2026 – युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प से साकार होगा विकसित भारत का सपना
    • उद्योग मंत्री ने बरेठ समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?