Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बम न बन जाए आपका गीजर, परिवार की सुरक्षा चाहिए तो 6 बातों का रखें ध्‍यान, सालोंसाल चलता रहेगा सामान…
    News

    बम न बन जाए आपका गीजर, परिवार की सुरक्षा चाहिए तो 6 बातों का रखें ध्‍यान, सालोंसाल चलता रहेगा सामान…

    By Tv 36 HindustanDecember 4, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि गीजर में ब्‍लास्‍ट आखिर होता ही क्‍यों है. एक्‍सपर्ट के मुताबिक, जब गीजर में अंदर का तापमान और दबाव काफी बढ़ जाता है तो उसमें ब्‍लास्‍ट होता है. ऐसा तब होता है जब या तो आपने काफी देर तक उसे ऑन छोड़ा और उसका तापमान लगातार बढ़ता रहा या फिर थर्मोस्‍टेट सिस्‍टम काम करना बंद देता है.

    अंदर का तापमान बढ़ने और दबाव बढ़ने के पीछे कारण ये है कि अगर गीजर का थमोस्‍टेट सिस्‍टम काम करना बंद दिया है तो फिर पानी को सुरक्षित तापमान से ज्‍यादा गर्म करना शुरू कर देता है. इससे अधिक मात्रा में भाप बनती है और गीजर के अंदर प्रेशर भी बढ़ता जाता है. एक ऐसा समय आता है जब गीजर में धमाका हो जाता है और आसपास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं.

    इससे बचने के लिए आपको कुछ टिप्‍स पर काम करना जरूरी है. सबसे अच्‍छा तो यही होगा कि अगर काम न हो तो गीजर को ऑफ ही रखें. इसके अलावा आप गीजर का ज्‍यादा इस्‍तेमाल न करें. इससे आपका गीजर लंबे समय तक नहीं चलेगा और इसमें ज्‍यादा प्रेशर या ओवर हीटिंग की समस्‍या भी नहीं आएगी और ब्‍लास्‍ट की आशंका भी लगभग खत्‍म हो जाएगी.

    अपने गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने का दूसरा सबसे अच्‍छा तरीका है कि इसके तापमान को कम रखें. संभव हो तो अपने गीजर का तापमान 55 से 60 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच ही रखा करें. अगर गीजर का तापमान ज्‍यादा नहीं होगा तो इसमें ब्‍लास्‍ट की आशंका भी कम हो जाएगी और आपने गीजर को लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से इस्‍तेमाल कर सकेंगे.

    अपने गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने के लिए तीसरा सबसे असरदार तरीका है कि आप अपने हॉट पाइप्‍स को इंसुलेट करें. इससे हीट लॉस नहीं होगा और कम तापमान पर भी आपका गीजर पानी को अच्‍छे से गर्म कर देगा. आपकी यह तकनीक गीजर में ब्‍लास्‍ट होने से बचा लेगी और आपको ज्‍यादा बिजली भी नहीं खर्च करनी पड़ेगी. इसके लिए आप गीजर ब्‍लैंकेट का इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

    गीजर को ब्‍लास्‍ट से बचाने का चौथा सबसे असरदार तरीका है कि आप उसके प्रेशर वॉल्‍व को लगातार चेक करते रहें. हर गीजर में एक वॉल्‍व लगा होता है जो गीजर के प्रेशर को रिलीज करता रहता है. आप इस वॉल्‍व को लगातार चेक करते रहें, क्‍योंकि इस वॉल्‍व में कोई खराबी आने पर ही गीजर में प्रेशर बढ़ता है. आपको जरा भी दिक्‍कत नजर आए तो इस वॉल्‍व को बदल दें.

    पांचवां और सबसे खास है कि आप एक ही समय में कई जगह गर्म पानी का इस्‍तेमाल न करें. ऐसा करने पर आपके गीजर पर दबाव बढ़ेगा और अगर आपका गीजर ऑटोमेटिक है तो वह ज्‍यादा पानी गर्म करने के लिए तापमान भी बढ़ा सकता है. ऐसे में गीजर पर प्रेशर बढ़ने से भी इसमें धमाके की आशंका रहती है.

    गीजर की गैस लीक होना भी काफी खतरनाक हो सकता है. अगर आपके पास गैस वाला गीजर है तो इसकी समय-समय पर जांच करना काफी जरूरी है. अगर आपको अपने बॉथरूम में सड़े हुए अंडे जैसी बदबू आती है तो समय लीजिए क‍ि गैस लीक हो रही है. यह बदबू आते ही गैस की सप्‍लाई को बंद कर दीजिए और हो सके तो अपने घर को खाली करके प्रोफेशनल को बुलाकर इसे सही कराइए.

    Post Views: 2,140

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअखिलेश यादव इस बात से है टेंशन में,ताकि 2027 में सबकुछ रहे ठीक रहे,नही लेना चाहते यूपी उपचुनाव वाला रिस्‍क…
    Next Article आ गया नया नियम,अगर इतने साल तक इस्तेमाल नहीं किया राशन कार्ड तो बंद हो जाएगा आपका कार्ड,जाने क्या है पूरी प्रोसेस…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…

    March 23, 2026

    पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…

    March 23, 2026

    आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…

    March 23, 2026

    72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…

    March 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • कल 24 मार्च, स्कंद षष्ठी, संकटों से मुक्ति और संतान प्राप्ति के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा…
    • पीएम ने हादसे पर जताया दुख, दिवंगतों के परिजनों को मिलेगी आर्थिक सहायता…
    • आपको सिर्फ जंगल का निवासी बनाना चाहते हैं सरकार पर जमकर गरजे राहुल गांधी उठाया ये मुद्दा…
    • 72 घंटे के भीतर जिला प्रशासन की अफीम की खेती पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
    • अंत्योदय का संकल्प करीब 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात देंगे सीएम साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?