छत्तीसगढ़ :– युवा कांग्रेस ने संगठनात्मक ढांचे में बड़ा फेरबदल करते हुए बुधवार को जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी की है। कुल 11 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिनमें कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है।
कांकेर, बस्तर और जगदलपुर में नए नेतृत्व को जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार, कांकेर जिले में राजेंद्र राजू दुबे और महेंद्र नायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बस्तर रूरल में अभिषेक डेविड को नेतृत्व सौंपा गया है, जबकि जगदलपुर शहर के लिए नीलकेत राज झा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुकमा जिले की कमान आर्यन चौहान के हाथों में दी गई है।
बेमेतरा, भिलाई नगर और बिलासपुर रूरल में भी नई नियुक्तियां
बेमेतरा जिले में प्रांजल तिवारी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। भिलाई नगर में इमाम खान, और बिलासपुर रूरल में सुनील पटेल को पदभार दिया गया है। जहांगीर–चांपा जिले के लिए पंकज शुक्ला का चयन किया गया है।
रायगढ़ और सारंगढ़–बिलाईगढ़ को भी मिले नए अध्यक्ष
शक्ति जिले में प्रताप चंद्र, रायगढ़ रूरल में उस्मान बैग, तथा सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में शुभम बाजपेई को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई सूची जारी होने के बाद कई जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों के तेज होने की उम्मीद है।

