Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उफनती नदी में बाइक के साथ बह गया युवक,SDRF की टीम रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तलाश में जुटी…
    Uncategorized

    उफनती नदी में बाइक के साथ बह गया युवक,SDRF की टीम रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तलाश में जुटी…

    By Tv 36 HindustanJuly 4, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग

     दुर्ग जिला में उफनती नदी को पार करना एक युवक को महंगा पड़ गया। बताया जा रहा हैं कि पत्नी को बाइक से उतारकर युवक नदी पार कर रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में वह बाइक सहित बह गया। घटना के वक्त पत्नी ने मदद के लिए काफी शोर मचाया, लेकिन उफनती नदी में कुछ ही देर में युवक बाइक सहित लापता हो गया। घटना की जानकारी के बाद एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन चलाकर युवक की तलाश कर रही हैं।

    दुर्ग जिला के नगपुरा चैकी क्षेत्रमें यह घटना सोमवार को सामने आया। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। बताया जा रहा हैं कि नगपुरा निवासी विजय मिश्रा अपने परिवार के साथ बाइक से जिला अस्पताल इलाज कराने गया था। वहां से दोपहर के वक्त वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में नगपुरा के कोटनी नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया था। इसके चलते उसने अपनी पत्नी को बाइक से उतार दिया और पैदल नदी का स्टॉप डैम पार करने के लिए बोला।विजय मिश्रा अपनी बाइक से धीमी गति से नदी पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक का पहिया फिसल गया और विजय बाइक सहित नहीं के गहरे पानी में चला गया।

    पति को बाइक समेत नदी में गिरता देख पत्नी ने आसपास के लोगों को मदद के लिए आवाज दी। लेकिन समय पर मदद नही मिल सका। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन बाइक सवार का पता नहीं चला। काफी देर के बाद गोताखोरों को बाइक मिली। इसके बाद आज एक बार फिर से एसडीआरएफ के गोताखोर शिवनाथ नदी में लापता युवक की तलाश कर रहे हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी लापता विजय मिश्रा की लाश नही मिल सकी हैं। उधर घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर कलेक्टर ने लगाया प्रतिबंध…
    Next Article सावन में क्यों नहीं खाना चाहिए नॉन-वेज, जाने धार्मिक और साइंटिफिक कारण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…

    September 13, 2026

    PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…

    September 13, 2026

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…

    September 13, 2026

    सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़

    September 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रगान से पहले गूंजा ‘वंदे मातरम्’, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखा अनोखा नजारा…
    • PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे…
    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुई भारत की भूमिका मुख्यमंत्री साय…
    • सीएम डॉ. मोहन ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़
    • कोरबा की परिवार न्यायाधीश नीता यादव को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की नवीन जिम्मेदारी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?