Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस चुनाव में यूथ भाजपा को हर बूथ पर हरायेगा : अखिलेश यादव
    राजनीति

    इस चुनाव में यूथ भाजपा को हर बूथ पर हरायेगा : अखिलेश यादव

    By Tv 36 HindustanFebruary 4, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आगरा, 04 फरवरी । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में योगी सरकार की नाकामियों का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि विधान सभा चुनाव में प्रदेश का यूथ भाजपा को हर बूथ पर हराने का काम करेंगे।

    अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल (रालाेद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विकास कार्यों से परेशानी है। इसीलिये भाजपा की योगी सरकार ने आगरा के विकास को ठप्प कर दिया है। उन्होंने सपा रालोद के प्रत्याशियों को जिताने की अपली करते हुए कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर आगरा का भरपूर विकास किया जायेगा। इस दौरान दोनों नेताओं ने आगरा जिले में गठबंधन के सभी प्रत्याशियों के लिये जनसमर्थन की अपील की।

    अखिलेश ने कहा कि आगरा ना केवल उत्तर प्रदेश के लिए बल्कि देश के लिए बहुत अहम है। आगरा के कारोबार ने दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा, “यहां का कारोबार हमें जोड़ता है। आगरा के लोग आपस में बांटने वाली राजनीति को पसंद नहीं करेंगे। यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा के लोग बाबा साहेब द्वारा दिये गये संविधान को खत्म करना चाहते हैं।”

    अखिलेश ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हुए कातिलाना हमले को निंदनीय बताते हुए कहा कि यह घटना योगी सरकार के उन दावों काे खोखला साबित करने का सबूत है, जिनमें कहा जा रहा है कि अपराधी अब प्रदेश छोड़ कर चले गये हैं।

    उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता इस बार बुनियादी सवालों पर मतदान करेगी और मुख्यमंत्री को वापस उत्तराखंड भेजा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नौजवान अपनी नौकरी के सवाल को लेकर सरकार के पास गये, सरकार ने उन्हें अपमानित किया। नौकरी और रोजगार के लिये कोई भी नौजवान अगर सरकार के पास गये, सरकार ने उन पर अत्याचार किया। इसलिये

    इस बार एक-एक यूथ अपने बूथ पर इस सरकार को ऐतिहासिक हार का सामना कराने जा रहा है।

    अखिलेश ने योगी सरकार पर पर्यटन और प्रकृति से नफरत करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चंबल का इलाका जो कभी डाकुओं के लिए जाना जाता था, उस इलाके में सपा सरकार ने बर्ड फेस्टिवल का तीन बार आयोजन किया था। इसमें दुनिया भर के सैलानी आये थे। इसे आगे बढ़ाने की भी तत्कालीन सरकार ने पहल की थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी जी को ना तो चिड़ियों से लगाव है और ना ही प्रकृति से कोई मोहब्बत है।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता खासकर मोहब्बत के प्रतीक आगरा के लोग भाजपा से उसकी नफरत पसंद राजनीति से प्रदेश को इस चुनाव के बाद मुक्त करा देंगे।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपंजाब विधानसभा चुनाव : फगवाड़ा बनी हॉट सीट
    Next Article रीवा डिवाइस फर्जी बम केस: दहशतगर्द पुलिस की गिरफ्त में, मास्टरमाइंड मैकेनिकल इंजीनियर है, बेरोजगारी की बात पहुंचाना मकसद
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज कल का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया…

    May 11, 2026

    कूनो पहुंचे CM मोहन, दो मादा चीतों को खुले जंगल में किया आज़ाद, संख्या हुई इतनी…

    May 11, 2026

    नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…

    May 11, 2026

    प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज कल का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया…
    • सम्मानित हुए 101 पुलिसकर्मी, सीएम डॉ. यादव बोले- हमारी पुलिस ने काम से बनाई अलग पहचान
    • कूनो पहुंचे CM मोहन, दो मादा चीतों को खुले जंगल में किया आज़ाद, संख्या हुई इतनी…
    • नई राजनीतिक हलचल, विजय की बढ़ती ताकत से पार्टी में बढ़ी बेचैनी…
    • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की इस संस्कृति को मिला नया गौरव , मुख्यमंत्री श्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?