Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जोमाटो का नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से उछाल मारकर 253 करोड़ रुपये हुआ, अब इसके शेयर खरीदें या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट…….
    News

    जोमाटो का नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से उछाल मारकर 253 करोड़ रुपये हुआ, अब इसके शेयर खरीदें या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट…….

    By Tv 36 HindustanAugust 6, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    : फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमाटो (Zomato) ने साल 2024 में निवेशकों को खुश कर दिया है. जोमाटो का स्टॉक इस साल लगभग 112 फीसदी की उछाल मार चुका है. जोमाटो के शेयर पिछले 12 महीने में 169 फीसदी ऊपर जा चुके हैं. इस साल भी 8 में से 7 महीने में इसने पॉजिटिव रिटर्न दिए हैं. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि क्या जोमाटो के शेयरों में निवेश का यह सही समय है. इस पर ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) ने निवेशकों को अपनी राय दी है. आइए समझते हैं कि जोमाटो के स्टॉक का क्या भविष्य रहने वाला है.

    नोमुरा ने जोमाटो स्टॉक का टार्गेट प्राइस 280 रुपये कियामंगलवार को जोमाटो के स्टॉक में 7.30 रुपये की गिरावट आई है. यह 249 रुपये पर बंद हुआ है. नोमुरा के अनुसार, जोमाटो स्टॉक का टार्गेट प्राइस 280 रुपये है. ब्रोकरेज फर्म ने इसे बाय रेटिंग दी है. उनका मानना है कि यह अभी लगभग 9 फीसदी और ऊपर जा सकता है. जोमाटो के अच्छे तिमाही नतीजों के चलते यह रेटिंग दी गई. नोमुरा ने कहा है कि जोमाटो के अभी और तरक्की करने की संभावनाएं मजबूत हैं. इसको न सिर्फ फूड डिलीवरी बल्कि क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट (Blinkit) से भी मुनाफा होगा.पिछले 4 कारोबारी सत्र में लगभग 14 फीसदी ऊपर गयाजोमाटो का स्टॉक (Zomato Stock) अगस्त में पिछले 4 कारोबारी सत्र में लगभग 14 फीसदी बढ़ा है. जुलाई में यह 14.4 फीसदी और जून में यह लगभग 12 फीसदी ऊपर गया था. सिर्फ मई में जोमाटो का स्टॉक लगभग 7.25 फीसदी नीचे गया था. जनवरी में यह 12.8 फीसदी, फरवरी में 18.5 फीसदी, मार्च में 10 फीसदी और अप्रैल में 6 फीसदी ऊपर गया था. इसने 2 अगस्त को 278.45 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छुआ था. जोमाटो शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम 88.16 रुपये है. वहां से यह लगभग 197 फीसदी ऊपर आ चुका है.

    नेट प्रॉफिट 2 करोड़ रुपये से उछाल मारकर 253 करोड़ रुपये हुआवित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में जोमाटो का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट एक साल पहले की समान अवधि के 2 करोड़ रुपये से उछाल मारकर 253 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. जोमाटो का कैश रिजर्व 12 हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर चुका है. रेवेन्यू भी 74 फीसदी बढ़कर 4,206 करोड़ रुपये हो चुका है. ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू 53 फीसदी बढ़कर 15,455 करोड़ रुपये हो चुकी है. प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाकर भी जोमाटो ने अपनी कमाई में अच्छा इजाफा किया है.

    Post Views: 960

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगूगल को लगा ऐसा झटका जिसका असर सिर्फ कंपनी पर नहीं ,करोड़ों लोगों पर देखा जाएगा…….
    Next Article भारत में राजनीतिक शरण के बाद बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख की लंदन जाने की योजना में रुकावट की खबर ……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…

    April 24, 2026

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…

    April 24, 2026

    RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…

    April 24, 2026

    नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार सीएम साय…
    • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका…
    • RBI का बड़ा एक्शन, इस Payments Bank का लाइसेंस रद्द, ग्राहकों में मची हलचल…
    • नाबालिग के साथ दरिंदगी, घर के बाहर से दरिंदो ने किया अगवा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 की तलाश जारी…
    • यहां मिली 500 साल पुरानी तालपत्र पांडुलिपि, आयुर्वेद का खजाना सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?