
रिपोर्टर मकान सोनी : रीवा__मऊगंज
मऊगंज : सिंचाई के साथ सुधार के नाम पर स्थानीय किसानों के लिए मजाक बना बेल्हा बांध मऊगंज मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर कई वर्षों से बने बेल्हा बांध का पानी स्थानीय किसानों के लिए संतोषजनक नहीं मिल सका वही गलत निर्माण के कारण रिसाव होने से एक बूंद पानी भी सिंचाई के लिए किसानों को नहीं मिला 16 फरवरी को जीर्णोद्धार के नाम पर 36 लाख रुपए टेंडर के माध्यम से सुधार के लिए दिए गए ठेकेदार द्वारा तत्काल बेल्हा बांध की मुख्य मेढ़ को खोदकर साफ कर दिया गया अब दो माह से पूरा कार्य बंद है बरसात का मौसम आने वाला है बांध का सारा पानी गांव में घुसेगा एवं सिंचाई के लिए बांध में पानी भी नहीं स्टोर हो पाएगा इस बेल्हा बांध में 518 हेक्टेयर भूमि सिंचित कमांड में है जबकि जलभराव वाला क्षेत्र 85 हेक्टेयर का है एलकेआर ग्रुप के ठेकेदार द्वारा इसका जीर्णोद्धार कराया जा रहा है किंतु गांव वालों ने जल्द काम ना हो पाने की आशंका जताई है जल्द काम पूरा नहीं हुआ तो बरसात आते ही विकराल स्थिति निर्मित हो जाएगी वर्ष 2013 में इस बांध का निर्माण कराया गया था तब से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलना मुश्किल भरा समय रहा ठेकेदार की मनमानी वा लापरवाह पूर्ण तरीके से बांध को खोदकर छोड़ दिया गया है इससे यह नहीं लगता कि समय पर कार्य पूरा हो पाएगा।