
रिपोटर:सूरज साहू Tv36 hindushtan
पथरिया -शुक्रवार के दिन तहसील साहू समाज की बैठक ग्राम जुनवानी के साहू समाज भवन में आहूत की गई। जिसमें सामाजिक लोगो द्वारा विभिन्न विषयो पर चर्चा करते हुए अनेको प्रस्ताव पारित किए गए, साथ ही संगठन के चुनाव को लेकर परिक्षेत्रीय पर्यवेक्षक भी नियुक्त किये गए। बैठक की शुरुवात भक्त माता कर्मा के छायाचित्र में माल्यार्पण करते हुए की गई।
बैठक में रामधुन साहू को सभापति नियुक्त करते हुए कार्यवाही की शुरुवात की गई। इसके बाद सामाजिक मद के रुपयों का हिसाब किताब किया गया और शेष राशि को सभापति महोदय को सुपुर्द करनी की बात कही गई।
चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त –
तहसील साहू समाज द्वारा तहसील अंतर्गत आने वाले 12 परिक्षेत्र के अध्यक्ष चुनने के लिए अधिसूचना जारी की गई। जिसके अंतर्गत 25 मई से लेकर 30 मई तक सभी बारह परिक्षेत्रों के अध्यक्ष मनोनीत करने के निर्देश दिए गए।
इन चुनावो के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए। इसके अंतर्गत भटगांव परिक्षेत्र के लिए यशवंत साहू और विष्णु साहू , सरगांव नगर परिक्षेत्र के लिए नेतराम साहू और रोहित साहू , लौदा परिक्षेत्र के लिए रमेश साहू और दुकलहा साहू , मोहभट्ठा परिक्षेत्र के लिए भरतलाल साहू और दीपक साहू , पथरिया नगर परिक्षेत्र के लिए शंकरलाल साहू और रामखिलावन साहू , किरना परिक्षेत्र के लिए बबला साहू और मूलचंद साहू , सिलतरा परिक्षेत्र के लिए रामधुन साहू और देवलाल साहू , पेंड्री’स’ परिक्षेत्र के लिए ओमप्रकाश साहू और रामकुमार साहू , धरदेई परिक्षेत्र के लिए सुंदरलाल साहू और भेखचन्द साहू , सांवा परिक्षेत्र के लिए मूरित साहू और कृष्ना साहू , बदरा ‘ठ’ परिक्षेत्र के लिए दरस साहू और विनोद साहू , सल्फा परिक्षेत्र के लिए राजकुमार साहू और रामधुन साहू को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया।
पथरिया नगर साहू समाज अध्यक्ष का चुनाव भंग –
विदित हो कि तहसील साहू समाज द्वारा अधिसूचना जारी हुए बिना कुछ दिनों पहले नगर साहू समाज पथरिया ने बैठक करके नगर अध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न किया था। जिसे नियमावली के विरुद्ध चुनाव होना मान कर तहसील अध्यक्ष ने इसे निरस्त करने की घोषणा की और अध्यक्ष को अयोग्य घोषित किया । जिसका उपस्थित सामाजिक सभी लोगो द्वारा समर्थन करते हुए सामाजिक नियमावली अनुसार ही चुनाव कराने की बात स्वीकार की गई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजकुमार साहू ,तहसील संरक्षक भरतलाल साहू, तहसील अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, तहसील उपाध्यक्ष रमेश साहू , रामधुन साहू ,दरस साहू, नेतराम साहू ,रोहित साहू ,कृष्ना साहू, विनोद साहू, रामखेलावन साहू , मनीष साहू ,रामकुमार साहू , राजेन्द्र साहू , खेमू साहू , दीपक साहू , बबला साहू , यशवंत साहू , शंकर साहू , देवलाल साहू , दुकलहा साहू , द्वारिका साहू , रामस्वरूप साहू , कुलेश साहू , बुधारी साहू , कार्तिक साहू , झुमुक साहू , दुलारी साहू ,जोगीराम साहू , समेत समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।