
पथरिया – थाना अंतर्गत ग्राम लौदा में रिश्ते को कलंकित करने वाला घटना सामने आया जिसमे आधी रात को चारपहिया गाड़ी में जीजा ने अपनी सगी शाली के साथ अनेक बार दुष्कर्म किया । पथरिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लौदा निवाशी विवाहित महिला जिसका विवाह 25 जनवरी 2022 को सम्पन्न हुवा था और अपने ससुराल चली गयी जहां उसकि मानसिक स्थिति कुछ ठीक नही रह रही थी तो ।उसके ससुराल वालों ने अपनी बहू का ईलाज सेंदरी मनोचिकित्सालय बिलासपुर में कराया जहाँ दी गई दवाईयां का सेवन भी कर रही थी इसकी सूचना उसने अपने मायके में भी देते हुए अपनी समस्याओं से माता पिता को अवगत कराया। लेकिन ईलाज ससुराल में।ही चलता रहा कुछ दिनों बाद भी ठीक नही होने पर उनके ससुराल वालों ने महिला को उसके माता पिता के पास ग्राम लौदा भेज दिया गया ।
गाँव मे रहने वाले माता पिता ने उसे अपने बड़े दामाद आरोपी शिवा उर्फ बादल साहू पिता प्रमोद साहू उम्र 24 वार्ड क्रमांक 11 तखतपुर में रहने भेजा यहाँ रहकर पीड़िता अपनी झाड़ फूक करा रही थी । झाड़फूंक के कुछ दिनों बाद पीड़िता के परिजनों ने अपने बड़े दामाद को फोन कर बेटी को देखने के लिए घर ले।आने को कहा । जिस पर पीड़िता अपने आरोपी जीजा बादल साहू के साथ तखतपुर से चारपहिया वाहन में दिनांक 14 .5 2022 के रात अपने घर आ रही थी तभी तखतपुर और लौदा के बीच रास्ते में ग्राम खम्हरिया के पास सड़क किनारे गाड़ी को रोककर पीड़ित के साथ गाड़ी में और बाहर गाड़ी के बाहर निकालकर कई बार दुष्कर्म किया ।जिसकी रिपोर्ट उसके परिजनों ने पथरिया थाने में आकर दर्ज कराई । अपराध की सूचना पर पुलिस द्वारा जांच कर आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत जेल भेज दिया गया।