Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर के घर से सोने, हीरे – मोती के कीमती आभूषण सहित नगदी रकम चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता
    कोरबा

    इलेक्ट्रिक कॉन्ट्रैक्टर के घर से सोने, हीरे – मोती के कीमती आभूषण सहित नगदी रकम चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता

    By Tv 36 HindustanJuly 30, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा/ प्रार्थी संजय बगड़िया थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराए कि दिनांक 17-05-2022 से 28-06-2022 के इनके घर के अलमारी में रखे सोने हीरे और मोती के गहने सहित नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले के बारे में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा अज्ञात चोर को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू से मार्गदर्शन प्राप्त कर नगर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रकरण के बारे में गंभीरता से विवेचना किया गया।

    प्रकरण के संजय बगड़िया व उसकी पत्नी सुनीता बगड़िया से घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर पिछले 2 महीने से घर में आने जाने वालों के बारे में जानकारी ली गई, जिन्होंने पूछताछ में बताए कि इन 2 महीनों के दौरान घर में छोटे मोटे कार्यक्रम हुए थे जिसमें बाहरी व्यक्तियों का आना जाना लगा था तथा घर में मेंटेनेंस का भी काम चला था जिसमें कई मजदूरों, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन का भी आना जाना हुआ था जिससे विवेचना एवम् पूछताछ का दायरा बढ़ गया। चोरी की घटना में अलमारी एवं दरवाजा का नहीं टूटना घर के किसी जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम देना प्रतीत हो रहा था। प्रार्थी द्वारा पूछताछ पर यह बताया गया कि इसके यहां दो नौकरानी काम करती थी जिसमे से एक नौकरानी जांजगीर चांपा जिले में रहती थी जिसे तस्दीक हेतु एक पुलिस टीम जांजगीर चांपा भेजा गया था तथा दूसरी नौकरानी आरती साहू जो उत्तर प्रदेश में रहती है वह काम छोड़कर उत्तर प्रदेश चली गई है, इस पर पुलिस को संदेह हुआ की घटना को आरती साहू द्वारा अंजाम दिया गया होगा।

    वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन व निर्देश प्राप्त कर आरोपी पता तलाश हेतु पुलिस टीम गठित कर उत्तर प्रदेश भेजा गया संदेही के बारे में गोपनीय रूप से आसपास के लोंगो से पूछताछ किया गया पता चला कि संदेही महिला कुछ जवेलरी शॉप में गहने बेचने के लिए संपर्क की थी पर जवेलरी के काग़ज़ात न होने पर बेंच नही पाई । प्रारम्भिक पूछताछ में चोरी नहीं करना बताई परंतु पुलिस टीम द्वारा हीकमत अमली से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया गया तथा चोरी के कुछ आभूषण बरामद किया गया तथा शेष गहनों को कोरबा में ही इनके सामान के साथ लक्ष्मण बन तालाब में किराए के मकान में छुपाना बताई।कोतवाली कोरबा लाकर बारीकी से पूछताछ किया निशादेही पर चोरी किए गए संपूर्ण आभूषण को बरामद किया गया। आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

       
    Post Views: 0

    Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleनवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रभारी मुरलीधर राव का हुआ भव्य स्वागत
    Next Article सतर्क : WhatsApp पर चला रहा महास्कैम, आप भी बन सकते हैं शिकार, जानें कौन हैं WhatsApp पर न्यूड वीडियो कॉल करने वाले ये लोग?
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…

    April 4, 2026

    सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…

    April 4, 2026

    ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…

    April 4, 2026

    हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…

    April 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 70 साल का इंतजार खत्म रेल नेटवर्क का होगा विस्तार रेललाइन के लिए ₹3513 करोड़ का बजट…
    • सीएम सायं के सुशासन का असर प्रदेश ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रिकॉर्ड वृद्धि; ₹16,625 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त…
    • ईरान ने अमेरिका की शर्तें ठुकराईं, बातचीत से किया इनकार, अब होगा…
    • हत्याकांड पर भड़का मुस्लिम समाज का गुस्सा, SSP को सौंपा ज्ञापन, हत्या के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने और फांसी देने की मांग…
    • महतारी वंदना योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक यह काम कराले; फिर हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए….
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?