Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » खुशखबरी! एनटीपीसी, बीएसएफ, रेलवे, पुलिस समेत ये 7 बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाएं… देखें पूरी लिस्ट…
    राष्ट्रीय

    खुशखबरी! एनटीपीसी, बीएसएफ, रेलवे, पुलिस समेत ये 7 बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाएं… देखें पूरी लिस्ट…

    By Tv 36 HindustanMay 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मई महीने में कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं. यहां ऐसे ही 7 बड़ी सरकारी परीक्षाओं की लिस्ट तैयार की गई है. इस बार मई के महीने में कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित होने वाली है. इसमें स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एसएससी की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (SSC MTS Exam 2022), RRB एनटीपीसी की सीबीटी-2 और दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं. बता दें कि, कुछ परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri 2022) के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह आर्टिकल बेहद खास है. इस महीने होने वाली कुछ बड़ी परीक्षाओं का विवरण नीचे देख सकते हैं. (Sarkari Job Exams 2022)

    1. RRB NTPC CBT-2 09 और 10 मई को होगी :
      रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कटेगरी (RRB NTPC) भर्ती की सीबीटी 2 का आयोजन इस महीने 09 और 10 तारीख को किया जाएगा. पहले चरण की परीक्षा पास करके दूसरे चरण की तैयारी कर रहे उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, RRB की ऑफिशियल वेबसाइट- rrbcdg.gov.in पर नजर बनाए रखें. (Sarkari Job Exams 2022)
    2. BSSC Mines Inspector Exam बिहार माइंस इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा :
      बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से माइंस इंस्पेक्टर (Mines Inspector) के पदों भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 मई और 11 मई को किया जाएगा. जो उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन किए हैं, वो BSSC की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर पूरी डिटेल्स देख सकते हैं. (Sarkari Job Exams 2022)
    3. BPSC 67th Exam 2022 बिहार 67वीं कंबाइंड परीक्षा :

    बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से 67वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा 8 मई को आयोजित की जाएगी. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा पहले ही हो चुकी है. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है. बता दें कि, बीपीएससी 67वीं परीक्षा में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं. (Sarkari Job Exams 2022)

    1. RBI Grade B Exam 2022 294 पदों पर भर्ती के लिए होगी परीक्षा :
      भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से ग्रेड B पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षा का आयोजन इसी महीने में होगा. बता दें कि आरबीआई ग्रेड बी भर्ती कुल 294 पदों के लिए है. इस वैकेंसी के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेड बी (डीआर) में अधिकारी के पदों पर चरण- I के ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 28 मई 2022 को किया जाएगा. (Sarkari Job Exams 2022)
    2. UP FMW Exam 2022 यूपी महिला हेल्थ वर्कर भर्ती परीक्षा :
      उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की ओर से यूपी में महिला हेल्थ वर्कर के पदों पर निकली भर्ती के लिए भी लिखित परीक्षा का आयोजन इस महीने किया जाएगा. यह परीक्षा 08 मई को होगी. परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 9212 पदों पर भर्तियां होंगी. (Sarkari Job Exams 2022)

    6.SSC MTS 2020 मल्टी टास्किंग स्टाफ पेपर 2 का आयोजन :
    स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (नॉन-टेक्निकल) यानी एसएससी एमटीएस टियर 2 परीक्षा का आयोजन 8 मई 2022 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 44,680 उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. उम्मीदवार इस परीक्षा का एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट sscnwr.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. बता दें कि, बिना एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. (Sarkari Job Exams 2022)

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleद्वारिकापुर मे श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन भक्तों का उमडा जन सैलाब
    Next Article कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने आरक्षक को किया बर्खास्त 783 दिन तक रहा सेवा से गैरहाजिर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …

    April 15, 2026

    सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…

    April 15, 2026

    बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…

    April 15, 2026

    अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…

    April 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राहकों को बड़ी राहत LPG बुकिंग अपडेट, फिर से शुरू हुई यह पुरानी सुविधा, …
    • सहकार से समृद्धि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स सीएम साय…
    • बाबा महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नियम बदले, सब हो गया आसान…
    • अब यहां का सफर होगा 5 घंटे कम जल्द दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं…
    • प्लांट हादसे में जान गवाने वालों की लिस्ट जारी, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 42 – 42 लाख, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?