
कोरबा -“वर्तमान समय में जिस प्रकार से समाज में नैतिक और माननीय मूल्यों का पतन होता दिखाई दे रहा है,ऐसे समय में राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र युवाओं एवं देश के गैर छात्र युवाओं में भी रचनात्मक एवं सकारात्मक सोंच पैदा कर रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी कार्यक्रम एवं गतिविधियां रचनात्मक दिशा की ओर उन्मुख होकर किए जा रहे हैं। इसलिए राष्ट्रीय सेवा योजना को प्रमुखता देते हुए सभी को इसमें समान सहभागिता देनी चाहिए।” उक्त उद्गार अंतरराष्ट्रीय अवॉर्डी प्राध्यापक एवं विद्वान प्राचार्य डॉ. प्यारेलाल आदिले, जे.बी.डी.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, कटघोरा ने पी.डब्ल्यू.डी.रामपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित प्रथम अभिमुखीकरण कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता और मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मां सरस्वती एवं रा.से.यो. के प्रतीक पुरुष स्वामी विवेकानंद के तेल चित्र के सम्मुख पूजा अर्चना किया गया। विद्यालय के प्राचार्य मानसाय लहरे,वरिष्ठ व्याख्याता एन.के. राजवाड़े,जे.पी.पात्रे,डी.एस. राजपूत ने अपना विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि प्रो.आदिले का पुष्प भेंट कर स्वागत सम्मान किया। प्रो.प्यारेलाल ने अपने वक्तव्य में विस्तारपूर्वक राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रारंभ से वर्तमान तक की विकास यात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से होने वाले लाभ को बतलाया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री लहरे एवं व्याख्याता एन.के.राजवाड़े, पात्रे, व्यायाम अनुदेशक चंद्रकांत पांडेय,बी.एस. राजपूत ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी गणेशी सोनकर ने किया।

सरस्वती वंदना कु.दीप्ति रानी मिरी ने किया।अतिथि स्वागत गीत में कु.सोनी रत्नाकर,खुशी दिवाकर, रागिनी,अंजना कश्यप ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वयं सेवक देवेंद्र,स्माइल, अजय,विनय एवं अन्य नव प्रवेशी सभी स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में आभार ज्ञापन प्राचार्य ने किया।