Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा ‘असानी’, अगले 24 घंटे में पकड़ेगा रफ्तार, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना…
    राष्ट्रीय

    भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा ‘असानी’, अगले 24 घंटे में पकड़ेगा रफ्तार, इन क्षेत्रों में बारिश की संभावना…

    By Tv 36 HindustanMay 10, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता: Storm ‘Asani’ may take a formidable बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात तूफान असनी अगले 24 घंटे के भीतर विकराल रूप ले सकता है। तूफान ‘असानी’ का असर अलग 24 घंटे के भीतर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि असानी तूफान के चलते देश के कई राज्यों में बारिश भी हो सकती है।

    मौसम विभाग ने दी चेतापनी
    Storm ‘Asani’ may take a formidable मौसम विभाग के अनुसार, यह चक्रवात ओडिशा में स्थल भाग से नहीं टकराएगा। लेकिन कई राज्यों में इसका असर देखने को मिलेगा। तूफान का असर दक्षिण पूर्व और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी में, कार निकोबार (निकोबार द्वीप समूह) से लगभग 610 किमी उत्तर-पश्चिम में, पोर्ट ब्लेयर (अंडमान द्वीप समूह) से 500 किमी पश्चिम में, विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) से 810 किमी दक्षिण-पूर्व और पुरी (ओडिशा) से 880 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व में देखने को मिलेगा। पुरी से करीब 920 किलोमीटर की दूरी पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने रहने के दौरान असानी एक भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह सिस्टम 11 मई को चक्रवाती तूफान के रूप में गंजम और पुरी के बीच तट के सबसे करीब होगा।

    इन राज्यों में भारी बारिश
    10 मई : ओडिशा और आंध्र प्रदेश।
    11 मई : आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के समुद्री इलाकों में।
    12 मई : ओडिशा और पश्चिम बंगाल।

    अभी कहां है चक्रवात?
    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवात असानी पिछले 6 घंटे से 16 से 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। चक्रवात असानी पुरी से दक्षिण-दक्षिण पूर्व दिशा में 680 किमी व विशाखापट्टनम से दक्षिण पूर्व दिशा में 580 किमी की दूरी पर है, अगले 48 घंटे में चक्रवाती तूफान के कमजोर होने के आसार हैं। मंगलवार की शाम तक चक्रवात असानी उत्तर आंध्र प्रदेश व ओडिशा के समीप समुद्र में पहुंचेगा, हालांकि यहां से यह उत्तर पूर्व की दिशा में आगे बढ़ जाएगा।

    यहां दिखेगा चक्रवात का प्रभाव
    चक्रवात के प्रभाव से 09 मई से ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र में सागर अशांत रहेगा।
    10 मई शाम को कई राज्यों में हल्की बारिश होगी। लेकिन, ओडिशा के गजपति, गंजाम एवं पुरी जिले में भारी बारिश के आसार हैं।
    11 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर एवं कटक जिले में भी भारी बारिश हो सकती है।
    12 मई को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रापड़ा, भद्रक, बालेश्वर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।

    यूपी-बिहार में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
    चक्रवात असानी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों में भी देखने को मिलेगा। यहां 11 और 12 मई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में चमक के साथ तेज तूफानी हवाओं की चेतावनी भी जारी की गई है। पूर्वी उप्र में 14 मई तक बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश हुई। गोरखपुर में 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, श्रावस्ती, बलिया समेत आसपास के पूर्वी जिलों में 14 मई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article10/5/2022 : मेष, कर्क और मकर राशि वालों को रहना होगा सावधान, जानें सभी राशियों का राशिफल…
    Next Article अंजोर रथ के माध्यम से फैलाया जा रहा जागरूक, यातायात सायबर सुरक्षा सहित कानून की दी रही जानकारी हाट बाजारों में किया जा रहा कार्यक्रम
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…

    May 12, 2026

    गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…

    May 12, 2026

    MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…

    May 12, 2026

    लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…

    May 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नींबू-मिर्च टांगने की असली वजहअंधविश्वास या विज्ञान जानिए इस पुरानी परंपरा का ये पूरा सच…
    • गौवंश मौत मामले में बढ़ा विवाद, देवेंद्र यादव समेत इन 17 कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज…
    • MP कैबिनेट का बड़ा फैसला वृद्धावस्था पेंशन योजना अगले इतने साल तक रहेगी जारी, अब मंत्री भी 25 हजार तक कर सकेंगे मदद…
    • लो गेमिंग लवर्स के लिए खुशखबरी, इस दिन आ रहा है Realme 16T स्मार्टफोन…
    • दूसरी बार इस राज्य के सीएम बने हिमंत बिस्वा सरमा; इन 4 विधायकों ने भी ली मंत्री पद की शपथ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?