Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत आनी के 21 एकड़ बंजर भूमि में छाई हरियाली |
    समाचार

    मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत आनी के 21 एकड़ बंजर भूमि में छाई हरियाली |

    By Tv 36 HindustanJuly 12, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    त्रिलोचन चक्रवर्ती,

    कोरिया 12 जुलाई 2022/कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 के निकट ग्राम पंचायत आनी में 21 एकड़ वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र अब ऑक्सिजोन के रूप में उभर रहा है। यहां प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एक नई पहल करते हुए मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना के तहत एक वर्ष पूर्व वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र बनाया गया है। पहले जहां पूरी तरह से बंजर पड़ी इस भूमि में घास का एक तिनका भी नहीं होता था वहां अब औषधीय महत्व के हजारों पौधों के साथ मिश्रित वन में होने वाले सभी वर्ग के पौधों की हरियाली छा गई है। आने वाले समय में यह एक दर्शनीय स्थल होगा।

    विदित हो कि एक वर्ष पूर्व जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने इस वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में पहला पौधा लगाकर इसका औपचारिक आरंभ किया था। तब ग्राम पंचायत आनी के 21 एकड़ बंजर क्षेत्र को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण के लिए चयनित किया गया था। यहां कुल 21 एकड बंजर भूमि को प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू के हाथों गत वर्ष 4 जुलाई को किया गया। इसमें फलदार पौधों की वाटिका के साथ इमारती और शोभनीय पौधों का विस्तारित वन क्षेत्र तैयार किया गया है साथ ही इसमें 20 हजार से ज्यादा की संख्या में औषधीय महत्व के पौधों का रोपण अंतवर्तीय तरीके से किया गया है।

    ’औषधीय पौधे, फलोद्यान और सागौन, शीशम, तिनसा, साल, जैसे वृक्ष भी ले रहे आकार’इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए कलेक्टर कोरिया कुलदीप शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री की मंशानुरूप जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण योजना का बेहतर क्रियान्वयन हो सके इसके लिए एक मानक प्रदर्शन प्रक्षेत्र और मातृवाटिका (नर्सरी) बनाई गई है। महात्मा गांधी नरेगा, जिला खनिज न्यास मद सहित अन्य विभागीय योजनाओं के अभिसरण से ग्राम पंचायत आनी के एक बड़े क्षेत्रफल को वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का स्वरूप प्रदान किया गया है। इसमें पशुओं के आश्रय स्थल के साथ ही चारागाह का विकास भी किया गया है। इसके लिए 5 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। इसके साथ ही 10 एकड़ में फलोद्यान तैयार किया जा रहा है। इस फलोद्यान में अच्छी उपज देने वाले आम, नींबू, कटहल, सीताफल, जामुन, लीची, अमरूद आंवला आदि पौधों का क्षेत्रवार रोपण किया गया है।

    उन्नत फलोद्यान के साथ ही लगभग 20 अलग-अलग तरह के औषधीय महत्व के पौधों की मातृवाटिका तैयार की गई है। इन औषधीय पौधों की मातृवाटिका में वन अजवाइन, षतावर, वनतुलसी, जंगली प्याज, जंगली लहसुन, पत्थरचटा, पत्थरचूर्ण, स्टीविया, एलोवेरा जैसे विभिन्न खूबियों वाले लगभग 20 अलग-अलग तरह के पौधों की वाटिका तैयार की गई है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार अगले आने वाले प्रत्येक वर्ष में लगभग 80 हजार से लेकर 1 लाख तक औषधीय पौधे इस मातृवाटिका से प्राप्त किए जा सकेंगे। कलेक्टर शर्मा ने बताया कि कोरिया जिले में यह अपने आप में अलग तरह का प्रयास है जिससे जिले को एक अलग पहचान मिलेगी। साथ ही इस वन प्रदर्शन क्षेत्र में कोरिया जिले के वनों में मिलने वाले सभी प्रजाति के पौधों को तैयार किया गया है।

    यहां प्रदेष में मिलने वाली कुल 43 विभिन्न प्रजातियेां के लगभग 10 हजार पौधे का रोपण किया गया है, इनमें मुख्य रूप से सागौन, षीषम, साल, बीजा, तिन्सा, बरगद पीपल हल्दू खम्हार, नीलगिरी जैसे सभी प्रजातियों को लगाया गया है। साथ ही एक बड़े क्षेत्रफल में इमारती लकड़ी देने वाले सभी प्रजातियों के पौधों की वाटिका तैयार हो रही है। इसके विस्तार व रखरखाव का कार्य वन विभाग, कोरिया कृषि विज्ञान केंद्र और उद्यान विभाग के द्वारा कराया जा रहा है। आने वाले समय में यह वन प्रदर्शन क्षेत्र अपने आप में अलग आकर्षण और गौठान ग्राम के आम ग्रामीणों के लिए आय का स्रोत बनकर उभरेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में प्लास्टिक कचरे से बन रहा वैकल्पिक ईंधन, रायपुर नगर निगम ने सीमेंट कम्पनियों को बेचा डेढ़ करोड़ का एसयूपी कचरा
    Next Article हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने निकाली 303 पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल…

    August 3, 2026

    कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट…

    August 3, 2026

    भू-राजस्व संहिता में सुधार सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा…

    August 3, 2026

    जन्म प्रमाण पत्र अब ऐसे बनवाएं जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का आसान तरीका…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नकली डेयरी उत्पादों पर सख्त कार्रवाई: एनालॉग पनीर के निर्माण और बिक्री पर तत्काल…
    • कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट…
    • भू-राजस्व संहिता में सुधार सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा…
    • जन्म प्रमाण पत्र अब ऐसे बनवाएं जानिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन का आसान तरीका…
    • गोमूत्र पर वैज्ञानिक बोले तो दुनिया में उड़ेगा मजाक शरद पवार गुट के नेता ने किया इनका समर्थन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?