
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लूटपाट की घटना सामने आयी हैं। राजधानी के माना इलाके में व्यापारी से लूटपाट होने की घटना सामने आयी हैं। माना में आज देर रात लुटेरों ने व्यापारी का रास्ता रोकर पोएहले मार पिट की फिर एक्टिवा गाडी में रखे 50 लाख रुपए को लूटकर मौके से फार हो गए।
घटना के बाद हरकत में आई माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची हुई है, जो इस मामले की जांच में जुट गई है। घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। देवपुरी स्थिति डूमरतराई होलसेल की दुकान से व्यपारी 50 लाख लेकर जा रहा था। इस दौरान देवपुरी पेट्रोल पंप के पास छह युवक पास आये और उसका रास्ता रोककर उसकी एक्टिव गाड़ी में रखे 50 लाख लूटने की कोशिश करने लगे। रुपये जब नहीं लूट पाये तो आरोपियों ने अपने पास रखे रॉड और डंडे से व्यापारी के ऊपर हमला कर दिया। इस घटना में व्यपारी लहूलुहान हालात में सड़क पर गिर गया, जिसके बाद लुटेरे 50 लाख लूटकर फरार हो गए है।
इधर इस घटना के बाद मौके पर माना पुलिस की टीम पहुंची और घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।