भोपालः मध्यप्रदेश सरकार ने दिवाली के मौके पर प्रदेश के शिक्षकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सरकारी स्कूलों के टीचर्स का वेतन दिवाली से पहले देने का ऐलान किया है।
सरकार के इस फैसले के बाद टीचर्स, अतिथि शिक्षक, आउटसोर्स कर्मियों को दीपावली से पहले वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने बजट आवंटित कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक-दो दिन में शिक्षकों के खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।