Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » तेजी से घट रही इन शिकारी पक्षियों की आबादी, वैज्ञानिकों ने जताई बड़ी चिंता…
    समाचार

    तेजी से घट रही इन शिकारी पक्षियों की आबादी, वैज्ञानिकों ने जताई बड़ी चिंता…

    By Tv36 HindustanMay 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– दुनियाभर में शिकारी पक्षियों और गिद्धों की घटती संख्या को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चिंता जताई है। एक हालिया अध्ययन में खुलासा हुआ है कि पिछले 16 वर्षों में कई महत्वपूर्ण शिकारी पक्षियों की आबादी में 50 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। शोधकर्ताओं के अनुसार यह स्थिति बेहद चिंताजनक है, क्योंकि ये पक्षी पारिस्थितिकी तंत्र (Eco System) को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। गिद्ध और अन्य शिकारी पक्षी मृत जीवों को खाकर पर्यावरण को साफ रखने में मदद करते हैं, लेकिन अब इनकी संख्या तेजी से कम हो रही है।

    अध्ययन में बताया गया कि शिकारी पक्षियों को रहने के लिए बड़े क्षेत्रों की जरूरत होती है और उनका प्रजनन भी धीमी गति से होता है। इसी वजह से वे कीटनाशकों के बढ़ते इस्तेमाल, बिजली के तारों से करंट लगने, पवन चक्कियों से टकराने और अवैध शिकार जैसे खतरों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि कई बार इन पक्षियों की आबादी में गिरावट का पता तब चलता है, जब स्थिति काफी बिगड़ चुकी होती है। इसलिए उनकी नियमित निगरानी को ‘प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली’ माना जा रहा है।

    यह अध्ययन दक्षिण अफ्रीका के मध्य क्षेत्र में 2009 से 2025 के बीच जुटाए गए आंकड़ों पर आधारित है। इस दौरान शोधकर्ताओं ने लगभग चार लाख किलोमीटर की यात्रा कर शिकारी और बड़े पक्षियों की गिनती की। अध्ययन में 18 शिकारी पक्षियों और 8 अन्य बड़े पक्षियों की प्रजातियों का विश्लेषण किया गया। रिपोर्ट में सामने आया कि 26 में से 13 प्रजातियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज हुई, जबकि केवल 3 प्रजातियों में बढ़ोतरी देखी गई।

    रिपोर्ट के मुताबिक ‘लेसर केस्ट्रेल’, ‘अमूर फाल्कन’ और ‘स्टेपी बजर्ड’ जैसी प्रवासी प्रजातियों की आबादी आधे से भी कम हो गई है। वहीं ‘जैकल बजर्ड’, ‘वेरॉक्स ईगल’ और ‘सेक्रेटरीबर्ड’ जैसे स्थानीय शिकारी पक्षियों की संख्या में भी 50 प्रतिशत से अधिक गिरावट पाई गई। हालांकि कुछ प्रजातियों जैसे ‘व्हाइट-नेक्ड रैवेन’, ‘ग्रेटर केस्ट्रेल’ और ‘व्हाइट-बैक्ड वल्चर’ की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
    शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल संरक्षण उपाय नहीं किए गए तो आने वाले वर्षों में कई शिकारी पक्षियों की प्रजातियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच सकती हैं। वैज्ञानिकों ने अफ्रीका समेत ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों में प्रभावी निगरानी और संरक्षण कार्यक्रम शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया है।

    Post Views: 120

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…
    Next Article Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई ये पार्टी…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    May 10, 2026

    जिले में चमत्कार प्राचीन पत्थर पर उभरा ‘श्रीराम’ का नाम, रामायण काल से जुड़ा है ये रहस्य…

    May 10, 2026

    Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई ये पार्टी…

    May 10, 2026

    आज का राशिफल आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…

    May 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेले और उत्सव होते हैं मेल-मिलाप, आत्मीयता और सांस्कृतिक एकता के आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…
    • जिले में चमत्कार प्राचीन पत्थर पर उभरा ‘श्रीराम’ का नाम, रामायण काल से जुड़ा है ये रहस्य…
    • Project-M पर भाजपा का हमला, कहा- कांग्रेस बन गई ये पार्टी…
    • तेजी से घट रही इन शिकारी पक्षियों की आबादी, वैज्ञानिकों ने जताई बड़ी चिंता…
    • आज का राशिफल आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानिए आपका दिन कैसा रहेगा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?