Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » मध्य प्रदेश में शुरू होगी 12 सीटर राज्यस्तरीय हवाई सेवा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा……
    प्रसिद्ध व्यक्ति

    मध्य प्रदेश में शुरू होगी 12 सीटर राज्यस्तरीय हवाई सेवा, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा……

    By Tv 36 HindustanMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *भोपाल:-* मध्य प्रदेश में अब राज्य स्तर पर हवाई यात्रा शुरू होगी. यात्री 12 सीटर वाले प्लेन से एमपी के भीतर यात्रा करेंगे. मोहन यादव सरकार इसे शुरू करेगी. सीएम मोहन यादव ने आज सागर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय के डिजिटल लांच के लिए आयोजित कार्यक्रम के भव्य समारोह में घोषणा की.सीएम ने बताया कि गंभीर और त्वरित इलाज के लिए प्रदेश के जिलों में एयर एंबुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, जिसमें सागर भी शामिल रहेगा. जनप्रतिनिधियों की मांग पर उन्होंने घोषणा की कि सागर को भी हवाई यात्रा से जोड़ा जाएगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने 12 सीटर वाले छोटे हवाई जहाज संचालित करने का भी निर्णय लिया है. लोग छोटी छोटी हवाई यात्राएं कर सकेंगे. एमपी में केंद्रीय और राजकीय विश्वविद्यालय वाला सागर इकलौता जिलाडॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती शिक्षा को लेकर पूरे देश का मुख्य केन्द्र है. प्रदेश के 55 जिलों में सागर एकमात्र जिला है, जहां दो विश्वविद्यालय एक केंद्रीय और दूसरा राजकीय. उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने 90 दिन के भीतर अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लेकर उनका क्रियान्वयन करवाया है. 52 दिन पहले ही सागर में उनके द्वारा अंग्रेजों से लोहा लेने वाली महान वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के नाम पर राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घोषणा की गई थी, जिसे आज मूर्त रूप दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों से प्रतिभावान नागरिकों की पौध तैयार होती है.युवाओं के हाथ में केवल कागज की डिग्री ही नहीं बल्कि हुनर भी होना चाहिए. इसी परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का समूचा ढांचा तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा की शिक्षाविद और दानवीर डॉ हरिसिंह गौर के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए. मैं इसका समर्थन करता हूं.*आयुर्वेद कॉलेज आचार्य विद्यासागर के नाम से*मुख्यमंत्री ने बताया कि गत 20 जनवरी को उन्होंने सागर में आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की थी. आज के कार्यक्रम में उन्होंने इस कॉलेज का नामकरण आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के नाम पर करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी. डा. यादव ने बड़तूमा में बन रहे संत रविदास मंदिर- संग्राहालय का जिक्र करते हुए उनके नाम से मार्ग के निर्माण की घोषणा की. जनप्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री ने बंडा और मकरोनिया के शासकीय कॉलेज में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम और केसली में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय भी प्रारंभ करवाने की घोषणा भी की.100 करोड़ की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर का किया निरीक्षणमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बड़तूमा में निर्माणाधीन संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर और कला संग्रहालय का अवलोकन किया. उन्होंने संत रविदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका वंदन किया, साथ ही संपूर्ण मंदिर परिसर एवं संग्रहालय को प्रदर्शित करते हुए मॉडल का अवलोकन किया.उन्होंने कहा कि यह मंदिर आत्मिक शांति और सामाजिक सद्भाव के प्रतीक के रूप में उभरेगा. उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के उपदेश और शिक्षा समाज को मार्गदर्शन देने का कार्य करते हैं.इस संग्रहालय का पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले साल भूमिपूजन किया था.*ये रहे मौजूद*कार्यक्रम में खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं विधायक गोपाल भार्गव, सांसद राजबहादुर सिंह, विधायकगण शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, वीरेन्द्र सिंह लोधी, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, ,लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

    Post Views: 0

    *12 seater state level air service will start in Madhya Pradesh chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेटीएम यूजर्स तुरंत बदल लें अपना फास्टैग, एनएचएआई ने बता दी आखिरी तारीख…….
    Next Article वजन घटाने के लिए फॉलो करें अमेरिकन डाइट प्लान, हफ्तेभर में दिखेगा फायदा……
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा…

    August 3, 2026

    नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के ये 5 बड़े कारण…

    August 3, 2026

    8 साल बाद प्रदेश में होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने सितंबर में चुनाव कराने के दिए निर्देश…

    August 3, 2026

    दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    August 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गुरु का बुध के नक्षत्र में गोचर 19 अगस्त से इन 4 राशियों की पलटेगी किस्मत, बरसेगी देवगुरु की असीम कृपा…
    • नरोत्तम मिश्रा के आंसुओं में डूब गई BJP, दतिया उपचुनाव में करारी हार के ये 5 बड़े कारण…
    • 8 साल बाद प्रदेश में होंगे छात्रसंघ चुनाव, हाईकोर्ट ने सितंबर में चुनाव कराने के दिए निर्देश…
    • दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • राष्ट्रमंडल रजत पदक विजेता प्रदेश की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव का सीएम हाउस में भव्य सम्मान, मुख्यमंत्री ने की 30 लाख और DSP पदोन्नति की घोषणा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?