Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास, रायपुर को सबसे ज्यादा लाभ…
    राष्ट्रीय

    प्रदेश के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास, रायपुर को सबसे ज्यादा लाभ…

    By Tv36 HindustanApril 27, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़ :– नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले कमजोर आय वर्ग के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत राज्य के 6 प्रमुख शहरों में कुल 13,361 आवासों के निर्माण को मंजूरी दे दी है।यह निर्णय भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद लिया गया है।

    इन शहरों को मिलेगा सीधा फायदा
    इस योजना का लाभ राज्य के प्रमुख नगरीय निकायों को मिलेगा, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, बीरगांव, रिसाली, धमतरी सहित इन सभी क्षेत्रों में कमजोर आय वर्ग (EWS) और स्लम में रहने वाले लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास तैयार किए जाएंगे।

    रायपुर में इन इलाकों में होगा निर्माण
    राजधानी रायपुर को सबसे अधिक आवासों का आवंटन मिला है। यहां कोटा, सरोना, लाभाण्डी, शंकरनगर, मठपुरैना, कचना समेत इन इलाकों के निम्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निर्माण होगा, स्लम पुनर्वास और गरीब परिवारों के लिए व्यवस्थित आवास विकसित किए जाएंगे।

    आवास की लागत और आर्थिक भागीदारी
    प्रत्येक आवास की कुल लागत लगभग ₹5.75 लाख तय की गई है, जिसमें केंद्र सरकार: ₹1.50 लाख, राज्य सरकार: ₹2.80 लाख, हितग्राही (लाभार्थी): ₹1.45 लाख शामिल है, इस तरह सरकार और लाभार्थी की साझेदारी से किफायती आवास उपलब्ध कराए जाएंगे।

    36 महीने में पूरा करना होगा निर्माण
    परियोजना की स्वीकृति के बाद सभी निर्माण कार्यों को अधिकतम 36 महीनों के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। साथ ही, टेंडर जारी करने से पहले कम से कम 50% लाभार्थियों का चयन कर उनका डेटा भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी होगा।

    पारदर्शिता और प्राथमिकता का विशेष ध्यान
    आवास आवंटन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
    दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता
    भूतल या निचले फ्लोर पर आवास आवंटन
    रेरा के तहत अनिवार्य पंजीकरण

    क्या है AHP घटक?
    यह योजना “भागीदारी में किफायती आवास (AHP)” मॉडल पर आधारित है, जिसमें सरकार और हितग्राही मिलकर आवास निर्माण में भागीदारी करते हैं, जिससे कम लागत में घर उपलब्ध हो पाता है। छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत मिली यह मंजूरी न केवल शहरी गरीबों के लिए राहत लेकर आई है, बल्कि स्लम क्षेत्रों के पुनर्विकास और बेहतर शहरी जीवन स्तर की दिशा में एक बड़ा कदम भी है।

    Post Views: 190

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब बार-बार केवाईसी की झंझट खत्म, सरकार ला रही ‘पोर्टेबल केवाईसी’ की व्यवस्था…
    Next Article कर्ज के दलदल में प्रदेश, मोहन सरकार फिर लेगी करोड़ो का ऋृण, अकड़ा 4 लाख 14 हजार करोड़ के पार…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…

    April 27, 2026

    अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…

    April 27, 2026

    राज्यपाल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी…

    April 27, 2026

    ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान हुआ प्रारंभ…

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 10 और 13 मई को IPL का महा मुकाबला, इस दिन से शुरू होगी टिकट बुकिंग…
    • अगर आप भी कैंची से काटते हैं हाथ में बंधा कलावा तो जान लें इसके नुकसान और उतारने की सही विधि…
    • राज्यपाल ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी…
    • ज्ञान भारतम् अभियान के अंतर्गत एमसीबी जिले में पांडुलिपि सर्वे अभियान हुआ प्रारंभ…
    • प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना ITI सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, स्नातक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, इतने मई तक करें आवेदन…*
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?