Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रायपुर-बिलासपुर के बीच SECR की 18 ट्रेनें रद्द, 3 से 22 मई तक छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र रूट प्रभावित रहेगी देखें यहां पूरी लिस्ट…
    छत्तीसगढ

    रायपुर-बिलासपुर के बीच SECR की 18 ट्रेनें रद्द, 3 से 22 मई तक छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र रूट प्रभावित रहेगी देखें यहां पूरी लिस्ट…

    By Tv36 HindustanMay 2, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    छत्तीसगढ़:- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए आने वाले दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं. रेलवे ने अधोसंरचना विकास और मेंटेनेंस कार्यों के चलते बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों की कुल 18 ट्रेनों को रद्द करने का निर्मण लिया है. इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर ट्रेनें और नागपुर मंडल की 10 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. यह रेल ब्लॉक 3 मई से शुरू होकर 22 मई तक अलग-अलग तारीखों में प्रभावी रहेगा. ट्रेनों के रद्द होने से रायगढ़, कोरबा, गेवरा रोड और बिलासपुर से रायपुर-इतवारी की ओर जाने वाली हजारो यात्रितों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा.

    रेलवे प्रशासन के अनुसार, नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर मेंटेनेंस का काम किया जाना है, जिसके चलते डाउन मेन लाइन करीब 20 दिनों तक प्रभावित रहेगी. इसके साथ ही रायपुर मंडल के निपानिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इन दोनों ही तकनीकी कारणों से रेलवे ने ब्लॉक लिया है, जिसके चलते गाड़ियों के परिचालन में बड़े बदलाव किए गए हैं. कुल 18 ट्रेनें रद्द, 20 शॉर्ट टर्मिनेट और 2 गाड़ियों के मार्ग बदले गए हैं.

    रायपुर और बिलासपुर के बीच चलने वाली मेमू और पैसेंजर ट्रेनों पर ब्लॉक का सीधा असर पड़ेगा. 3 और 6 मई को रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68728/68719), बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734/68733) और कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) रद्द रहेंगी. इसके अलावा रायपुर-बिलासपुर मेमू (58202) और इतवारी-रायपुर पैसेंजर (58206) को 4 मई के लिए कैंसिल किया गया है.

    नागपुर मंडल में ब्लॉक के कारण टाटा-इतवारी एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें लंबे समय के लिए रद्द रहेंगी.ट्रेन नंबर 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 3 से 22 मई तक और 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 5 से 24 मई तक पूरी तरह रद्द रहेगी. वहीं डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-इतवारी और इतवारी-बालाघाट के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनें (68711 से 68716) भी 3 मई से 22 मई के बीच पटरी पर नहीं उतरेंगी, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

    ब्लॉक की वजह से 20 ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही खत्म किया जा रहा है. प्रमुख रूप से बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (15231-15232) अब गोंदिया के बजाय दुर्ग तक ही चलेगी और वहीं से वापस लौटेगी. इसी तरह मुंबई से आने वाली विदर्भ एक्सप्रेस (12105-12106) अजनी स्टेशन तक ही संचालित होगी, यानी अजनी और गोंदिया के बीच यह ट्रेनें रद्द रहेगी. झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू भी 3 से 6 मई को सिर्फ बिलासपुर तक ही चलाई जाएगी.

    वहीं जबलपुर से गोंदिया के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों के रूट को भी छोटा किया गया है. ट्रेन नंबर 51707-51708 जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर अब केवल ब्रह्मापुरी तक ही चलेगी. इसी प्रकार गोंदिया से तिरोड़ी, कटंगी और बालाघाट से जोड़ने वाली पैसेंजर ट्रेनें (68813, 68809, 788803) भी गोंदिया नहीं पहुंचेंगी, ये ट्रेनें ब्रह्मपुरी स्टेशन पर ही समाप्त और वहीं से शुरू की जाएंगी. गोंदिया से ब्रह्मपुरी के बीच का सफर यात्रियों को अन्य साधनों से तय करना होगा.

    निर्माण कार्यों के चलते कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. रीवा-इतवारी एक्सप्रेस (11754-11753) मई माह की आखिरी तारीखों (2 से 19 मई) पर अपने नियमित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया के बजाय बदले हुए मार्ग जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी होकर चलेगी. इस बदलाव से इस ट्रेन के समय और ठहराव में भी अंतर आ सकता है, इसलिए यात्री रेलवे पूछताछ नंबर 139 से जानकारी लेकर स्टेशन पहुंचे

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर ट्रेनों की स्थिति जरूर जांच लें. रेलवे ने मेंटेनेंस को जरूरी बताया है. बिलापुर और रायपुर रेलवे स्टेशनों पर अतिरिक्त पूछताछ काउंटर खोलने के निर्देश भी दिए हैं ताकि यात्रियों को भ्रम की स्थिति न हो.

    Post Views: 485

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन ‘अंधड़-बारिश’ का अलर्ट हुआ जारी, इतने KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में गिरेंगे ओले…
    Next Article यहां विकास या विनाश, ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर भिड़े राहुल गांधी और केंद्र…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    September 14, 2026

    रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…

    September 14, 2026

    भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…

    September 14, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ
    • रूस ने गेरान ड्रोन को दिया ‘क्रूज मिसाइल’ जैसा दम इतने KM की रफ्तार से यूक्रेन के एयर डिफेंस को दे रहा चुनौती…
    • भारत बना रहा कृत्रिम सूरज, असली सूर्य से 20 गुना ज्यादा रहेगा गर्म, जानें ऐसे काम करता है यह सिस्टम…
    • मुख्यमंत्री साय ने परिवारजनों के साथ इस विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना…
    • भारत-जापान के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को शिक्षा और तकनीक दे रहे नया विस्तार मुख्यमंत्री साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?