Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 19 November 2021: आज का दिन है विशेष, कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें अपना राशिफल
    अंतरराष्ट्रीय

    19 November 2021: आज का दिन है विशेष, कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें अपना राशिफल

    By Tv 36 HindustanNovember 19, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज का राशिफल: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जायेगी। आज स्नान-दान की कार्तिक पूर्णिमा है।

    मेष राशि
    आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आप कुछ ऐसे कार्यो को करने के लिये तैयार रहेंगे, जिन्हें करके आप ख़ुद के बारे में अच्छा महसूस करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप घर में ताजा फूल की तरह अपने स्वाभाव में ताजगी बनायें रखें। ऑफिस का जो काम आपने किया है, उसका श्रेय किसी और को न जाने दें। हो सकता है बॉस आपको किसी जरुरी काम की जिम्मेदारी भी दें।

    वृष राशि
    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप में सफलता और उच्च पद पाने की इच्छा बनेगी, आपकी कोशिश रंग लायेगी। लंबे समय से चल रही रुकावटें आज खत्म हो जायेंगी। आज आपकी किसी दूर के रिश्तेदार से फोन पर बात होगी। घर वालों के साथ किसी धार्मिक कार्य में मन लगायेंगे। इस राशि के जो लोग एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं आज उनका समाज में नाम ऊंचा हो सकता है।

    मिथुन राशि
    आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। भविष्य की योजनायें बनाने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके सामने कुछ ऐसी परिस्थितियां आयेंगी, जिससे आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। महिलाओं के लिये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी होगी, साथ ही पदोन्नति भी मिलेगी | जिससे आपकी परेशानी कम हो जायेगी। जो लोग मार्केटिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं उनके काम की गति आज तेज होगी।

    कर्क राशि
    आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। परिवार के सभी सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। लवमेट आज एक-दूसरों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें तो रिश्तों में मधुरता आयेगी। सामाजिक तौर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सोशल मिडिया के जरियें आज आप समाजिक संगठन से जुड़ेगें जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

    सिंह राशि
    आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपका आकर्षक स्वाभाव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खीचेगा। अगर आप कोई नयी जमीन खरीदना चाह रहे हैं तो घर के स्दस्यों से राय जरूर लें। आज कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले थोंडे रूक सकते है और साथ ही किसी बड़े वकील की राय भी आपके लिए बहुत अच्छी साबित हो सकती है। बच्चे आज पढाई में ज्यादा ध्यान देंगे स्वास्थ्य आज ठीक रहेगा, लेकिन तले भुने हुए भोजन का सेवन ना करें।

    कन्या राशि
    आज का दिन मिला-जुली प्रतिक्रिया देने वाला है। पिछले किये गये प्रयासों का फल मिलने वाला है। आज आपकी भूमिका नेतृत्वकारी रहेगी। आज कुछ नए मौके भी मिलेंगे जो आपको आर्थिक लाभ देने वाले है। पुरानी चिंताओं को भूलकर आगे की ओर बढ़ने की सोचें। किसी भी समस्या पर घबराने की बजाय अपनों की सलाह लें। लेकिन दाम्पत्य जीवन में थोड़ा नोक-झोक होने की उम्मीद है। जिससे आपका मन थोडा सा परेशान हो सकता है।

    तुला राशि
    आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप घर पर ही परिवार वालो के साथ मांगलिक कार्य का आयोजन करेंगें। किसी पुराने दोस्त से बात आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। कोई नया काम शुरु करने का विचार आपके मन में आयेगा। लवमेट के लिये भी आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा। कहीं रुके हुए पैसे आज वापस मिलेगा।

    वृश्चिक राशि
    आज का दिन सामान्य रहने वाला है। कामकाज में सावधानी बरतने की जरुरत हैं। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। जरुरी कार्यो को आज दूसरों के भरोसे न छोड़े। छोटे स्तर पर शुरु किया गया बिजनेस आपके लिये लाभकारी रहेगा। आपने जो लक्ष्य निर्धारित कर रखें हैं आज उनके काफी करीब पहुंच जायेंगे। इस राशि के छात्रों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य रहेगा। घरवालों के साथ किसी गंभीर विषय में बात होगी, जिसमें आप अपनी राय देंगे।

    धनु राशि
    आज का दिन खुशियां लेकर आया है। आज मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। पूराने निवेश से आज आपको लाभ होगा। अपने भाई-बहन के साथ आज अच्छा समय बितायेंगें। इस राशि के जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज आपको पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशिर्वाद लेकर काम शुरु करने से आपको निश्चित सफलता मिलेगी।

    मकर राशि
    आज ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। बिजनेस में आज आपको सकारात्मक परिणाम मिलने वाला है। किसी भी कार्य में आपकी कोशिशें अपनी छाप छोड़ जाएंगी। जिसका आपको फायदा जरुर मिलेगा। इससे आर्थिक स्थिति काफी मजबूत बनेगी। आज आपको वाणी पर संयम रखना होगा। इस राशि के जो लोग डॉक्टर हैं उनका समाज में नाम उचा होगा। इसमें सहयोगियों का पूरा-पूरा साथ आपको मिलेगा। इस राशि के छात्र आज किसी एकान्त जगह पर जाकर पढ़ाई करें, पढ़ाई में मन लगेगा।

    कुंभ राशि
    आज का दिन शानदार रहने वाला है। रचनात्मक शौक़ करने से आज आपको सुक़ून का एहसास होगा। आज आपकी रचनाओं की लोग तारीफ करेंगे। आज व्यर्थ की बातों पर तनाव लेने की जरुरत नहीं है। इससे आपको मानसिक तौर पर दिक्कतों पर सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ चला आ रहा पुराना तनाव आज दूर हो जायेगा। रुके हुए कार्यो में आपको किसी सरकारी अधिकारी की राय मिलेगी।

    मीन राशि
    आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला हैं। आज लोगों का आपके ऊपर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस के मामलों में आज आप सही ढ़ग से अपनी बात रख पायेंगे। नयी सहभागीता होने की उम्मीद है। साइंस और रिसर्च की फिल्ड से जुड़े लोगो को कोई अच्छी खबर मिलेगी। पुराने कामों का निपटारा करने के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। घर के लोग आपकी सहायता के लिये भी तैयार रहेंगे। बड़ों का दिया हुआ सुझाव आज आपके बहुत काम आयेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleथाना कुसमुण्डा क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के द्वारा गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का किया गया उद्घाटन
    Next Article हिंदुस्तान और उसकी सेना के लिए बेहद खास होने वाला है आज का दिन जानें क्या है खास….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश और छात्र’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह- पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी ये सजा…

    July 26, 2026

    CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद ऐसा दिख रहा जंतर-मंतर पीछे छूटा कचरे का अंबार…

    July 26, 2026

    भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…

    July 26, 2026

    कारगिल विजय दिवस PM मोदी ने वीर जवानों को किया नमन…

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • BJP कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश और छात्र’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह- पेपर लीक के दोषियों को मिलेगी ये सजा…
    • CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद ऐसा दिख रहा जंतर-मंतर पीछे छूटा कचरे का अंबार…
    • भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • कारगिल विजय दिवस PM मोदी ने वीर जवानों को किया नमन…
    • रायपुर समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, 80 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बारिश-बिजली का खतरा…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?