
मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में विजिवल पुलिसिंग के तहत थाना कुसमुण्डा के गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में आमजनों की सहायता हेतु अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री लितेश सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा लीलाधर राठौर, सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप, थाना कुसमुण्डा पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व आमजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र की उपलब्धता व विशेषता के संबंध में जानकारियां दी गई, लोगों द्वारा भी अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र के बनने से पुलिस के प्रति काफी उत्साहजनक प्रतिक्रियायें मिली गेवरा बस्ती के आमजनों ने पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट किया, सहायता केन्द्र के बनने से अपराधिक गतिविधियों, सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी होगी। कम उम्र बड़ी सोच के थाना प्रभारी लीलाधर राठौर सशक्त पुलिसिंग, कुशल नेतृत्व क्षमता के नाम से मशहूर आम जनों में पुलिस के प्रति विश्वास जागृत करने चलित थाना स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी अपराधों से बचने जागरूक कर आपराधिक गतिविधियों में कसावट लाने तटस्थ।