कहते हैं प्यार में किसी का जोर नहीं चलता। कब किसी को किससे प्यार हो जाए, कह नहीं सकते। प्यार में लोग सब कुछ न्योछावर करने को तैयार रहते हैं। अपने प्रेमी पर सब कुछ लुटाने के लिए तैयार रहते हैं। ये मोहब्बत की तड़प ही ऐसी चीज है, जिसमें आदमी खो जाता है। उसे कुछ ख्याल ही नहीं रहता है। कब दिन हुआ, कम शाम कुछ ऐसा ही हुआ है पाकिस्तान की 19 साल की इस खूबसूरत लड़की को…
पाकिस्तान में सुबह की सैर पर निकली एक 19 साल की लड़की का दिल 70 साल के बुजुर्ग पर आया तो उसने उन्हें अपना हमसफर बनाकर ही चैन की सांस ली। दरअसल इस जोड़े की उम्र में 50 साल से ज्यादा का अंतर है। इनकी लव स्टोरी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों ने नैन लड़ने से लेकर इजहार-ए-मोहब्बत’ और फिर शादी तक का अफसाना बड़ी तसल्ली से बताया है।
इस न्यूली वेडेड कपल का नाम लियाकत और शमाइला है। दोनों लाहौर में हंसी खुशी रह रहे हैं। इस बीच लियाकत और शमाइला ने अपनी मुकम्मल हुई लव स्टोरी को लेकर क्या कहा, आइए बताते हैं। शमाइला से जब पूछा गया कि आपके शौहर की उम्र तो बहुत ज्यादा हैं तो नई नवेली दुल्हन ने कहा, ‘देखिए इश्क में उम्र नहीं देखी जाती है, बस मोहब्बत हो जाती है।
इसमें जात-पात, ऊंच और नीच कुछ मायने नहीं रखता है, तो ऐसे में मुझे भी मोहब्बत के इस मर्ज ने जकड़ लिया।’वहीं लियाकत ने अपनी प्रेम कहानी सुनाते हुए अपने दिल का हाल बयान करते हुए कहा, ‘रोमांटिक होने के लिए उम्र का कोई तकाजा नहीं होता है। हर उम्र का अपना एक अलग रोमांस होता है।’