Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 30 जनवरी को लॉन्च होने वाली है 2025 KTM 390 Adventure बाइक, जानें कैसा होगा डिजाइन…
    News

    30 जनवरी को लॉन्च होने वाली है 2025 KTM 390 Adventure बाइक, जानें कैसा होगा डिजाइन…

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- स्पोर्टी और प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी KTM अपनी बहुप्रतीक्षित दूसरी-जनरेशन की KTM 390 Adventure को 30 जनवरी, 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. ऑस्ट्रिया स्थित प्रीमियम बाइक निर्माता कंपनी KTM ने सबसे पहले इटली के मिलान में EICMA मोटर शो 2024 में इस नई मोटरसाइकिल का अनावरण किया, जिसके बाद इसे भारत में India Bike Week 2024 में प्रदर्शित किया.

    KTM ने इस मोटरसाइकिल को प्रदर्शित करते समय, इसके स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि 2025 390 Adventure को S और X सहित कई वेरिएंट में पेश किया जा सकता है. इसके डिजाइन की बात करें तो नई 390 Adventure मॉडल कंपनी की बड़ी एडवेंचर मोटरसाइकिलों से काफ़ी मिलता-जुलता है और इसमें अपने पिछले मॉडल की तुलना में काफ़ी बदलाव किए गए हैं.

    2025 390 Adventure का डिजाइन

    नई 390 Adventure में एक वर्टिकल स्टैक्ड डुअल-प्रोजेक्टर LED हेडलैंप सेटअप दिया गया है, जो कि DRLs से घिरा हुआ है. इसके अलावा इसमें एक बीक-स्टाइल फ्रंट मडगार्ड, एक लंबी विंडस्क्रीन और चौड़े बॉडी पैनल लगाए गए हैं. इसके टेल सेक्शन को शार्प लुक देने के लिए फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें एक छोटा टेल लैंप लगाया गया है.

    2025 KTM 390 Adventure का हार्डवेयर

    नई 390 एडवेंचर में संशोधित सबफ़्रेम के साथ बिल्कुल नए चेसिस का इस्तेमाल किया गया है. इसके फ्रंट में फुली एडजस्टेबल WP एपेक्स अपसाइड-डाउन फोर्क्स और पीछे की तरफ मोनोशॉक वाला सस्पेंशन सेटअप दिया गया है. ब्रेकिंग के लिए दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है. एडवेंचर एस वेरिएंट को IBW 2024 में प्रदर्शित किया गया था.

    इस वेरिएंट में 21-इंच के फ्रंट और 17-इंच के रियर वायर्ड स्पोक व्हील मिलता है. इसमें 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जो KTM 390 Duke पर देखे गए डिस्प्ले के समान है. यह डिस्प्ले ब्लूटूथ और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी प्रदान करता है. इसके अलावा, मोटरसाइकिल में इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज के तौर पर क्रूज़ कंट्रोल दिया गया है, जो एडवेंचर एस के लिए विशेष होगा.

    2025 KTM 390 Adventure का पावरट्रेन

    इसमें मिलने वाले पावरट्रेन की बात करें तो नई KTM 390 Adventure में 390 Duke से लिया गया, 399cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. यह इंजन 46bhp की पावर और 39 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है. एडवेंचर मॉडल के लिए भी पावर आउटपुट हो सकता है. इस इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा जाएगा.

    Post Views: 1,115

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleजान की धोखे ने ले ली जान, पुराना प्रेमी निकला युवती का हत्यारा, दुष्कर्म के बाद घोंटा गला…
    Next Article लगातार पेट फूलना, गैस, और पेट दर्द को न लें हल्के में, पोषण विशेषज्ञ का दावा- बाउल सिंड्रोम के हो सकते हैं लक्षण…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    • गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी ये शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?