Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » जान की धोखे ने ले ली जान, पुराना प्रेमी निकला युवती का हत्यारा, दुष्कर्म के बाद घोंटा गला…
    News

    जान की धोखे ने ले ली जान, पुराना प्रेमी निकला युवती का हत्यारा, दुष्कर्म के बाद घोंटा गला…

    By Tv 36 HindustanJanuary 28, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- सक्ती के जाजंग गांव में मिले युवती के शव के राज से पर्दा उठ चुका है. युवती की हत्या उसके ही पहले प्रेमी ने की थी.प्रेमी इस बात से नाराज था कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा देकर किसी और के साथ अब दिन बीता रही है. बस इसी बात से पहले प्रेमी ने उसे जान से मारने की योजना बनाई,जिसे वो अपनी जान मानता था.पुलिस ने शव मिलने के बाद जब शिनाख्त शुरु की तो शक की सुई युवती के प्रेमी की ओर मुड़ी.पहले तो प्रेमी ने पुलिस को गुमराह किया.लेकिन जब तकनीकी साक्ष्य प्रेमी के सामने रखे गए तो वो टूट गया और सच्चाई बयां कर दी.

    प्रेमी निकला युवती का हत्यारा : युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है. उसका नाम रेशम सिदार है. रेशम को पुलिस ने रायगढ़ से गिरफ्तार किया.रेशम ने बताया कि जिस युवती का शव मिला है वो उसकी प्रेमिका थी. प्रेमिका और रेशम के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था.लेकिन पिछले कुछ महीनों से रेशम की प्रेमिका ने उससे बातचीत कम कर दी थी.जब रेशम ने पता लगाया तो उसे मालूम हुआ कि उसकी प्रेमिका अब किसी और को दिल दे बैठी है.बस फिर क्या था रेशम को ये बात नागवार गुजरी और उसने प्रेमिका को सबक सिखाने की ठानी.

    पहले शारीरिक संबंध बनाए फिर की हत्या: प्लान के मुताबिक 25 जनवरी की शाम को प्रेमी रेशम अपनी प्रेमिका के गांव जाजंग पहुंचा.वहां उसने फोन करके उसके घर के पीछे बुलाया.जब युवती रेशम के बुलाने पर आ गई तो दोनों बाड़ी में ही शारीरिक संबंध बनाया.इसके बाद रेशम असली मुद्दे पर आया.रेशम ने युवती से उसके नए प्रेमी के बारे में बात करनी शुरु की.जैसे ही युवती से रेशम ने मौजूदा प्रेमी के बारे में पूछा तो युवती ने ज्यादा जानकारी नहीं दी.इसके बाद दोनों के बीच ही विवाद हुआ. विवाद के दौरान ही रेशम ने अपना सारा गुस्सा युवती पर निकाला और गला दबाकर हत्या कर दी.

    कपड़े छिपाकर रायगढ़ भागा प्रेमी : हत्या के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के शव को पड़ोसी के बाड़ी में फेंक दिया.इसके बाद उसके कपड़े और मोबाइल फोन को छिपा दिया.इसके बाद गांव से निकलकर सीधे रायगढ़ चला गया.ताकि किसी को भी उस पर शक ना हो.अगले दिन सुबह जब पड़ोसियों ने युवती का शव बाड़ी में देखा तो पुलिस को सूचना दी.पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद जांच शुरु की.साइबर की टीम ने युवती की कॉल डिटेल जब निकाली तो रेशम सिदार की जानकारी हाथ लगी.इसके बाद पुलिस ने रायगढ़ से रेशम को गिरफ्तार करके जेल भेजा है.

    Post Views: 1,730

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराजनांदगांव मेयर पद के लिए बीजेपी से मधुसूदन यादव का नामांकन, कांग्रेस से निखिल द्विवेदी मैदान में…
    Next Article 30 जनवरी को लॉन्च होने वाली है 2025 KTM 390 Adventure बाइक, जानें कैसा होगा डिजाइन…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…

    September 14, 2026

    गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…

    September 14, 2026

    असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…

    September 14, 2026

    अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दुनिया पर मंडरा रहा ‘अल नीनो’ का खतरा, ISRO के सैटेलाइट ने अंतरिक्ष से पकड़े ये संकेत…
    • गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा तोहफा, सामने आया ‘सिया राम’ का ये पोस्टर…
    • असली जैसी चमक, नकली थी खनक 25 साल से बना रहे थे नकली सिक्के, 70 करोड़ के नेटवर्क ने उड़ाए होश…
    • अब प्रदेश में थमेगी बारिश की रफ्तार, रायपुर में 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; जानें आज का मौसम…
    • गणेश चतुर्थी पर जनपद उपाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जाखड़ ने क्षेत्रवासियों को दी ये शुभकामनाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?