Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » चुनावी महाकुंभ के पहले चरण में तीन बजे तक 48.24 फीसदी मतदान
    यूपी

    चुनावी महाकुंभ के पहले चरण में तीन बजे तक 48.24 फीसदी मतदान

    By Tv 36 HindustanFebruary 10, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 10 फरवरी । देश की राजनीति में अहम योगदान देने वाले राज्य उत्तर प्रदेश में विधानसभा के सात चरणों के चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक 48.24 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार को प्रयोग किया।
    पश्चिम उत्तर प्रदेश के शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सेदारी को लेकर ज्यादा जागरूक नजर आये, इन जिलों में तीन बजे तक मतदान करीब 50 फीसदी से अधिक रहा हालांकि दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मतदान की धीमी गति ने राजनीतिक दलों को मायूस किया। यहां तीन बजे तक 45 फीसदी मतदान भी नहीं हो सका था।
    कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच अपराह्न तीन बजे तक आगरा में 47.53, अलीगढ़ में 45.89, बागपत में 50.21, बुलंदशहर में 50.81, गौतमबुद्धनगर में 48.29, गाजियाबाद में 44.88, हापुड़ में 51.67, मथुरा में 49.17, मेरठ में 47.86, मुजफ्फरनगर में 52.23 और शामली में 53.13 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज सुबह सात बजे शुरू हुये मतदान की रफ्तार शीतलहर और घने कोहरे के कारण बेहद सुस्त रही हालांकि दस बजे तक अधिसंख्य मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। मतदान को लेकर महिलाओं और युवाओं में खास तौर पर उत्साह देखा गया। पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं के बीच मतदान के बाद सेल्फी का क्रेज सिर चढ़ कर बोला। मतदान के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये है। बुजुर्गों और दिव्यांगाें की सुविधा के लिये पोलिंग बूथ पर खास इंतजाम किये गये हैं। इस दौरान मतदान केन्द्रों पर सेनीटाइजर और मास्क का अक्षरश: पालन किया जा रहा है। राज्य में मतदान वाले जिलों में कहीं से भी अभी तक किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं हैं।
    आगरा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आगरा दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पर 102 वर्ष की वृद्ध महिला ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर तक प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मताधिकार का प्रयोग किया। उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल एवं आगरा ग्रामीण सीट से प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य ने छावनी क्षेत्र में अपने निवास के नजदीक केंद्र पर मतदान किया। आगरा ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह ने पत्नी डॉ. सुनीता उपेंद्र, पुत्र हर्ष उपेंद्र के साथ उमा पब्लिक स्कूल उच्चतर माध्यमिक बसईकला पर मतदान किया। बाह में विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह ने नौगांव पोलिंग बूथ पर वोट डाला। बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने भी वोट डाला। आगरा दक्षिण सीट से प्रत्याशी एवं भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय पूरे परिवार के साथ चित्रगुप्त हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील के पास पर मतदान किया।
    केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने मुजफ्फरनगर के गांव कुटबी में अपने मताधिकार का प्रयोग किया वहीं मथुरा में श्रीकांत शर्मा और लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पूजा अर्चना के बाद अपना वोट डाला। मेरठ जिले की कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित दायमपुर गांव में मतदान का बहिष्कार करने के लिये पोस्टर लगाये गये और पांच हजार से ज्यादा मतदाताओं ने वोट डालने से इंकार किया हालांकि जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर मतदाताओं को मनाते रहे। किठौर विधानसभा सीट क्षेत्र में भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) गठबंधन के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें होने के सूचना हैं। जिला प्रशासन ने वहां स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।
    मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिह चहल ने बताया कि मतदान निर्विघ्न जारी है और कहीं से किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने माता सांचैली देवी के दर्शन करने के बाद आज अपने गांव सांचैली में मतदान किया। इसी प्रकार कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने दानघाटी मन्दिर गोवर्धन में गिर्राज जी का पंचामृत अभिषेककर अपने गांव गांठौली में मतदान किया। कांग्रेस विधान मंडल दल के पूर्व नेता प्रदीप माथुर ने आज सुबह सबसे पहले भूतेश्वर महादेव के दर्शन एवं पूजन किया और उसके बाद सरलादेवी स्कूल पोलिंग बूथ पर अपना मतदान किया ।
    आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग बूथ का वीडियो बनाये जाने पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने एक पोलिंग एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये। सुबह एत्मादपुर में मतदान करने का वीडियो वायरल किया गया था। बूथ पर बने एजेंट ने गोपनीयता भंग की थी। वीडियो वायरल होते ही जिलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधीनस्थाें को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिये।
    पहले चरण के चुनाव में योगी सरकार के नौ मंत्री भी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें श्रीकांत शर्मा (मथुरा), अतुल गर्ग (गाजियाबाद), सुरेश राणा (थाना भवन), कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर), संदीप सिंह (अतरौली), चौधरी लक्ष्मी नारायण (छाता), अनिल शर्मा (शिकारपुर), जीएस धर्मेश (आगरा कैण्ट) और दिनेश खटीक (हस्तिनापुर) शामिल हैं।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म एवं हत्या के दोषी को फांसी की सजा
    Next Article रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट-कपिल का रिकॉर्ड
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…

    May 11, 2026

    प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…

    May 11, 2026

    27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…

    May 11, 2026

    हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…

    May 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में हिट एंड रन के मामलों में बड़ा उछाल, देश में दूसरे नंबर पर पहुंचा ये राज्य, हर घंटे जा रही एक जान…
    • प्रदेश में अब मौसम बदलेगा करवट, IMD का अगले इतने दिनों के लिए अलर्ट…
    • 27% ओबीसी आरक्षण नहीं देना चाहती भाजपा सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए गंभीर आरोप…
    • हीटवेव और मानसून को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, अमित शाह ने हाई लेवल मीटिंग में दिए ये निर्देश…
    • अमरनाथ यात्रा से पहले ही ट्रेनों में इस रूट पर बढ़ी भीड़, आसान नहीं सफर…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?