5G इंटरनेट खाली कर रहा यूजर्स की जेब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे गलती5G इंटरनेट आपको काफी अच्छी स्पीड ऑफर करता है। लेकिन ये आपकी जेब पर भी प्रभाव डालता है। इसलिए आपको काफी सावधान रहने की जरूरत होती है।
भारत में टेलीकॉम मार्केट तेजी से बदल रही है। 5G इंटरनेट आने के बाद कई रिपोर्ट्स निकलकर सामने आई हैं। अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारतीय 5G डेटा की खपत करने में सबसे आगे हैं। रिपोर्ट की मानें तो 4G की तुलना में 5G डेटा की खपत ज्यादा की जा रही है। साथ ही बताया गया है कि 5G ने कुल डेटा ट्रैफिक का 15 प्रतिशत योगदान दिया है।
कितने डेटा की खपत करते हैं भारतीय?एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो भारतीय डेटा की खपत करने में भी कोई पीछे नहीं हैं। एक यूजर औसतन 24 जीबी डेटा की खपत मासिक करता है। इतना ही नहीं आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। पहले ये काफी कम था, लेकिन 2022 में इसमें 20% की बढ़ोत्तरी देखी गई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो 5G इंटरनेट एक्सेस तेजी से होती है। यही वजह है कि यूजर्स इसका इस्तेमाल भी ज्यादा करते हैं।5G डेटा से बढ़ता है जेब पर बोझ-फास्ट इंटरनेट की वजह से आप डेटा की खपत भी ज्यादा करते हैं।
क्योंकि ज्यादा रिचार्ज करते हैं। अब बात अगर 2023 की बात करें तो ये बढ़कर 24% प्रति यूजर हो गया है। यही वजह है कि लोग ज्यादा डेटा की खपत करने के साथ ज्यादा रिचार्ज भी कर रहे हैं जो जेब पर काफी ज्यादा बोझ डाल रहा है। साथ ही यूजर्स के लिए मुश्किल भी काफी बढ़ती जा रही है। आपको भी काफी सतर्क रहने की जरूरत होती है।
गौतम अडानी भी हैं सुर्खियों में-5G इंटरनेट को लेकर गौतम अडानी भी सुर्खियों में हैं। 2022 में स्पेक्ट्रम की नीलामी में उन्होंने हिस्सा लिया था। अब एक बार फिर स्पेक्ट्रम की नीलामी होने जा रही है तो गौतम अडानी इसमें हिस्सा ले सकते हैं। कुछ समय पहले ही गौतम अडानी ने क्वालकॉम के सीईओ से भी मीटिंग की थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि वह भी टेलीकॉम मार्केट में धमाकेदार एंट्री कर सकते हैं।
