Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » भ्रष्टाचार के 75000 शिकायतें मिली सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ, इस विभाग में सबसे ज्यादा शिकायतें…
    Uncategorized

    भ्रष्टाचार के 75000 शिकायतें मिली सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ, इस विभाग में सबसे ज्यादा शिकायतें…

    By Tv 36 HindustanSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 100?
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की करीब 75,000 शिकायतें, जानें किस विभाग की हैं सबसे ज्यादा कंप्लेंटसरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतों को लेकर सीवीसी की रिपोर्ट। भ्रष्टाचार रोधी निगरानी संस्था केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले साल भ्रष्टाचार की सबसे अधिक शिकायतें रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ की गईं. इसके बाद दिल्ली के स्थानीय निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के खिलाफ शिकायतें मिलीं. रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में सभी श्रेणी के अधिकारियों/कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 74,203 शिकायतें मिलीं, जिनमें से 66,373 का निपटारा कर दिया गया और 7,830 शिकायतें लंबित हैं.

    हाल में सार्वजनिक की गई सीवीसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे अधिक 10,447 शिकायतें रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ की गईं. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के खिलाफ 7,665 शिकायतें मिलीं. स्थानीय निकायों में दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विभाग निगम, दिल्ली परिवहन निगम, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड, इंद्रपस्थ पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड, दिल्ली नगर निगम और नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद शामिल हैं.रिपोर्ट में कहा गया है कि रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ मिली कुल शिकायतों में से 9,881 का निपटारा कर दिया गया और 566 लंबित हैं. दिल्ली में स्थानीय निकायों के खिलाफ शिकायतों की जानकारियां देते हुए इसमें कहा गया है कि कुल शिकायतों में से 7,278 का निपटारा कर दिया गया और 387 शिकायतें लंबित हैं.

    पिछले साल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 7,004 शिकायतें मिलीं. इनमें से 6,667 का निस्तारण कर दिया गया और 337 लंबित हैं. दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 6,638 शिकायतों में से 6,246 का निपटारा हो गया. दिल्ली पुलिस के कर्मियों के खिलाफ की गई 5,313 शिकायतों में से 3,325 का निस्तारण कर दिया गया, जबकि आवासीय एवं शहरी मामलों के कर्मचारियों के खिलाफ 4,476 शिकायतों में से 3,723 का निस्तारण कर दिया गया.रिपोर्ट में कहा गया है कि कोयला मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की 4,420, श्रम मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ 3,217, पेट्रोलियम मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ 2,749 तथा गृह मंत्रालय (दिल्ली पुलिस को छोड़कर) के कर्मचारियों के खिलाफ 2,309 शिकायतें मिलीं.

    इसमें कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ 1,861 शिकायतें, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के कर्मचारियों के खिलाफ 1,828 शिकायतें, दूरसंचार कर्मचारियों के खिलाफ 1,457 शिकायतें और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड के कर्मचारियों के खिलाफ 1,205 शिकायतें प्राप्त हुईं.रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों के कर्मचारियों के खिलाफ 960, ऊर्जा मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ 930, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण कर्मचारियों के खिलाफ 929 और कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ 889 शिकायतें थीं.

    Post Views: 1,275

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबांग्लादेश में नहीं मिलेगा महिलाओं को अधिकार, लागू होगा अब यह कानून, तस्लीमा नसरीन ने कहा…
    Next Article भारतीय सेनाओं की शक्ति बढ़ेगी, 1.45 लाख करोड़ के खतरनाक हथियारों को खरीदने की मंजूरी मिली…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    देवशयनी एकादशी पर शाम को इस दिशा में जलाएं दीया, श्रीहरि विष्णु की मिलेगी विशेष कृपा सुख-समृद्धि के बनेंगे योग…

    July 25, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूर्व विधायक श्री जगेश्वर राम भगत के निधन पर जताया गहरा शोक…

    April 6, 2026

    इन जिलों से नशीली सामग्री और हथियार मिले ऑपरेशन निश्चय, के तहत कइ टीमों ने अपराधियों के ठिकानों पर दी दबिश; 46 वारंटियों को पकड़ा…

    April 6, 2026

    भाजपा का 47वां स्थापना दिवस आज मुख्यमंत्री साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण; सप्ताहभर चलेंगे…

    April 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री साय…
    • अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट…
    • सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे ये नए रेट…
    • इन राशि को मिलेगा अधिकारियों और मित्रों का साथ, बाकी राशि वालों के लिए बन रहा नए काम में सफलता का योग…
    • वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर कलेक्टर,सीईओ,निगमायुक्त सहित जनप्रतिनिधियों ने किया रक्तदान
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?