Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 9.45 फीसदी मतदान
    यूपी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 9.45 फीसदी मतदान

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2022Updated:February 14, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ, 14 फरवरी । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों के लिये सोमवार को शुरु हुये मतदान में सुबह नौ बजे तक औसतन 9.45 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी नौ जिलों में ठंड की परवाह नहीं करते हुये मतदान के प्रति लोगों का उत्साह देखा जा रहा है। मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। इस अवधि में कतार में खड़े लोगों को छह बजे के बाद भी मतदान का अवसर दिया जायेगा।

    सुबह नौ बजे तक अमरोहा में सबसे ज्यादा 10.83 फीसदी लोग मतदान के लिये घरों से बाहर निकले जबकि बरेली में सबसे कम 8.36 फीसदी मतदान हुआ। इसके अलावा सहारनपुर में 9.77 प्रतिशत, बिजनौर में 10.01 प्रतिशत ,मुरादाबाद 10.03 प्रतिशत,संभल 10.78 प्रतिशत,रामपुर 8.37 प्रतिशत,बदायूं 9.14 और शाहजहांपुर 9.18 फीसदी लोगों ने कतारबद्ध होकर वोट डाले।

    इस दौरान 12,544 मतदान केन्द्रों के 23,404 मतदेय स्थलों पर सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम है। मतदान स्थलों पर कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील विधान सभा क्षेत्रों के रूप में चिन्हित नगीना, धामपुर, बिजनाैर, असमोली, संभल, देवबन्द, रामपुर मनिहारन एवं गंगोह के 4917 मतदान स्थलों काे ‘अति संवेदनशील’ श्रेणी में रखते हुये सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किये गये हैं।

    सभी नौ जिलों में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के आसार हैं। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर करीब 66.5 फीसदी मतदान हुआ था।

    इस चरण में नौ जिलों के 2.02 करोड़ मतदाता 69 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर देंगे। मतदान वाली 55 सीटों में से लगभग 25 सीटों पर मुस्लिम मतदाता और 20 से अधिक सीटों पर दलित मतदाता हार जीत का फैसला करते हैं। इस वजह से इन जिलों की मुस्लिम और दलित बहुल सीटों वाले इलाके समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के गढ़ माने जाते हैं।

    पिछले विधानसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा ने 55 में से 38 सीटें जीती थीं जबकि सपा को 15 और उसके सहयोगी दल कांग्रेस को दो सीटें मिली थीं। पिछले चुनाव में इस इलाके से बसपा का खाता भी नहीं खुल सका।

    दूसरे चरण के चुनाव मैदान में योगी सरकार के तीन मंत्री और सपा के कद्दावर नेता आजम खान सहित अन्य वरिष्ठ नेता किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर सीट पर, गुलाबो देवी संभल जिले की चंदौसी सीट पर और बलदेव सिंह औलख रामपुर जिले बिलासपुर सीट से चुनाव मैदान में हैं। जबकि पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह आंवला सीट पर भाजपा के उम्मीदवार हैं।

    इनके अलावा विरोधी खेमे में आजम खान रामपुर सदर सीट पर, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान स्वार सीट पर, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी सहारनपुर की नकुड़ सीट से और महबूब अली अमरोहा सीट पर मैदान में डटे हैं।

    गौरतलब है कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो चुका है। इस चरण के मतदान में पिछले चुनाव की तुलना में तीन प्रतिशत कम यानि 60.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हैं।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम हुई
    Next Article PSLV-C52 का EOS4 और दो छोटे उपग्रहों के साथ सफल प्रक्षेपण
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया इस पार्क का लोकार्पण…

    November 3, 2026

    बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू

    November 3, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…

    November 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया इस पार्क का लोकार्पण…
    • बालको ने कोरबा राज्योत्सव में प्रस्तुत की औद्योगिक और सामुदायिक विकास की झलक
    • राज्योत्सव में न्याय का जनसंदेश, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा की अगुवाई में न्यायाधीशों ने निःशुल्क विधिक सहायता से नागरिकों को कराया रूबरू
    • राज्योत्सव 2026 में शासकीय विभागों ने लगाई योजनाओं की प्रदर्शनी झांकियों ने आकर्षित किया लोगों का ध्यान कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने स्टॉलों का किया अवलोकन
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?