Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम हुई
    कोरोना समाचार

    देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम हुई

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2022Updated:February 14, 2022No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    नई दिल्ली, 14 फरवरी । देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उत्तरोत्तर कमी के बीच पिछले 24 घंटे में 34 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं, जबकि करीब 92 हजार लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 58 हजार से अधिक घटकर 4.78 लाख रह गई है।
    देश में रविवार को 11,66,993 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। इसी के साथ यहां अब तक 1,72,95,87,490 टीके लगाए जा चुके हैं।
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 34,113 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 4,26,65,534 पर पहुंच गयी है। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 346 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,09,011 हो गयी है।
    इसी अवधि में 91,930 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके साथ ही संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 4,16,77,641 हो गयी है। कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 58,163 घटकर 4,78,882 रह गयी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 1.12 प्रतिशत है, वहीं रिकवरी रेट 97.68 प्रतिशत है।
    केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 21,014 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 1,61,104 रह गयी। वहीं 32,004 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 61,84,080 हो गयी है, जबकि 146 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 62,199 हो गया है।
    महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 6,330 घटकर 49,876 रह गये। इस दौरान राज्य में 9,815 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 76,49,669हो गयी। इस महामारी से 17 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143404 हो गया।
    वहीं, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 5,944 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 41,699 रह गयी है। वहीं 8,229 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 33,56,648 हो गयी है, जबकि 11 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37915 हो गया है।
    इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 3,050 घटकर 35,731 रह गयी है। इस दौरान 5,395 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 38,51,298 हो गयी है। वहीं 27 और मरीजों की मौत हुई है, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 39,640 पर पहुंच गयी है।
    राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामले 2,340 घटकर 21,064 हो गये है। वहीं कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 12,65,783 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 9463 हो गया है।
    आंध्र प्रदेश में सक्रिय मामले 5,525 घटकर 18,929 रह गये हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 22,79,152 हो गयी है। इस दौरान तीन और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14697 हो गयी है।
    उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामले 1,062 घटकर 14,214 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की कुल संख्या 20,20,555 हो गयी है, वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 23398 तक पहुंच गया है।
    गुजरात में सक्रिय मामले घटकर 14,211 रह गये हैं तथा अब तक 11,90,271 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मृतकों की संख्या 10808 तक पहुंच गयी है। पश्चिम बंगाल में इस दौरान सक्रिय मामले 841 घटकर 12,643 रह गये हैं तथा 27 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 21,017हो गया है। राज्य में अभी तक 19,77,241 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
    पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सक्रिय मामले घटकर 11,845 रह गये हैं और कोरोनामुक्त होने वालों की कुल संख्या 1,84,516 हो गयी है, जबकि यहां मृतकों का आंकड़ा 636 है।तेलंगाना में सक्रिय मामले 1,993 घटकर 11,681रह गये हैं, जबकि इस दौरान किसी एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 4107 पर पहुंच गया है। वहीं 7,67,660 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
    ओडिशा में कोरोना के 719 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या 10,538 रह गयी है। राज्य में कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 12,57,840 हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 8,884 हो गया है।
    छत्तीसगढ़ में कोरोना के 286 सक्रिय मामले घटकर 7,909 रह गये हैं। कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 11,24,358 हो गयी है तथा इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 14006 हो गया।
    पर्वतीय राज्य उत्तराखंड में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 7,514 रह गये हैं और राज्य में अभी तक 4,18,442 लोग इस जानलेवा वायरस से निजात पा चुके हैं तथा 7651 लोगों की अभी तक इस महामारी से जान जा चुकी है।
    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 405 सक्रिय मामले घटकर 3,926 रह गये है, जबकि 1,197 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 18,21,322 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 12 लोगों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 26072 हो गया है।
    पंजाब में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर 3,966 रह गये हैं और संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 7,33,999 हो गयी है। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 17596 हो गया है।
    बिहार में सक्रिय मामले घटकर 1,275 रह गये हैं। राज्य में अब तक 8,15,425 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 12251 है।

    Views: 0
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleआलिया भट्ठ फिल्म निर्माता बनना चाहती है
    Next Article उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 9.45 फीसदी मतदान
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा प्रदेश वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य…

    November 3, 2026

    वैश्विक ऊर्जा समिट में प्रदेश के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री साय…

    November 2, 2026

    राज्योत्सव का 3 नवंबर को भव्य समापन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि…

    November 2, 2026

    समंदर में भारत की ताकत बढ़ाएंगे 8 नए स्टेल्थ युद्धपोत, ₹53,866 करोड़ की डील फाइनल; GRSE और GSL को मिली जिम्मेदारी…

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत…
    • यम का दीपक कितने बजे जलाना चाहिए जानें शुभ समय और सही विधि…
    • दिवाली पर मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें जानें पूजा की सही विधि और धार्मिक मान्यता…
    • पिंक लाइन का रूट, 17 स्टेशन, टाइमिंग, किराया और कनेक्टिविटी की पूरी डिटेल…
    • मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?