Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में 9 वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द , मां के बारे में लिखी आपत्तिजनक बातें…
    छत्तीसगढ

    बोर्डिंग स्कूल के बाथरूम में 9 वीं की छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द , मां के बारे में लिखी आपत्तिजनक बातें…

    By Tv 36 HindustanNovember 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून : राजधानी देहरादून के एक बोर्डिंग स्कूल से नौंवी कक्षा में पढ़ रही छात्रा के सुसाइड की खबर सामने आई। हादसे ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घटना मृतक छात्रा गाजियाबाद निवासी थी और पिछले दस साल से यही पढ़ रही थी।

    शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में गाजियाबाद निवासी नौवीं की छात्रा ने बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने शरीर पर बांधने वाली गरम पट्टी से फंदा बनाया था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मां के बारे में कई बातें लिखी हैं। कुछ बातें आपत्तिजनक भी बताई जा रही हैं।

    पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, छात्रा की मां ने मौखिक रूप से स्कूल प्रबंधन पर कुछ आरोप लगाए हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई थी। मृतक छात्रा की पहचान वाणी पुत्री बबीता निवासी बिनसर पार्क, वैभव खंड, इंदिरापुरम गाजियाबाद के रूप में हुई है।

    वाणी स्कूल परिसर के हॉस्टल में रहकर बीते दस सालों से पढ़ाई कर रही थी। रात के समय वाणी अन्य छात्राओं से पहले ही अपने कमरे में आ गई थी। इस बीच छात्राओं ने देखा कि वाणी अपने कमरे में नहीं है। इस पर उन्होंने आसपास देखा तो वह नहीं मिली।
    फंदे पर लटक रही थी वाणी
    देखा कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद है। उन्होंने आवाज लगाई लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। साथी छात्राओं ने हॉस्टल प्रबंधन को सूचना दी। हॉस्टल के कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो सबके होश उड़ गए। वाणी फंदे पर लटक रही थी। कर्मचारियों ने उसे फंदे से उतारा और एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन, डॉक्टर ने वाणी को मृत घोषित कर दिया। देर रात पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और परिजनों को देहरादून बुलाया।

    मां पति से रहती हैं अलग
    छात्रा के शव का मंगलवार को डॉक्टर के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पंचायतनामे की वीडियोग्राफी की गई है। उसके कमरे की तलाशी लेने पर कॉपी में लिखा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसने सुसाइड नोट में अपनी मां के संबंध में कुछ बातें लिखी हैं।

    कुछ ऐसी बातें भी हैं जिनका खुलासा नहीं किया जा सकता है। इन सबसे पुलिस इसे पारिवारिक परिस्थितियों से तंग आकर ही आत्महत्या करना मान रही है। उसकी मां अपने पति से अलग रहती हैं और वही उसके लिए खर्च आदि हॉस्टल में भेजती थीं। छात्रा की मां प्राइवेट कंपनी में काम करती है।I

    Views: 0
    crime Dehradun Hindi khabar Hindi news hindinews Today news अपराध सुसाइड
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबिग न्यूज़: हाईकोर्ट को मिले दो नए जज, राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने जजो को पद की शपथ दिलाई
    Next Article छत्तीसगढ़ में मतदान से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक जारी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्यमंत्री भूपेश सहित कई बड़े नेता शामिल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण…

    November 15, 2026

    जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों ने कटवाया टोकन, उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर बेच रहे हैं धान…

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, 3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास…

    November 15, 2026

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू…

    November 15, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • जनजातीय गौरव दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ सीधा प्रसारण…
    • जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, तुंहर टोकन ऐप के माध्यम से किसानों ने कटवाया टोकन, उत्साह के साथ खरीदी केन्द्रों में पहुंचकर बेच रहे हैं धान…
    • जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी की बड़ी सौगात, 3,000 करोड़ की 246 आदिवासी विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास…
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवासी नायकों को किया नमन, ऐतिहासिक डही माइक्रो लिफ्ट इरीगेशन प्रोजेक्ट आज से शुरू…
    • बाल दिवस पर कानूनी पाठशाला; बच्चों के बताए गए सुरक्षा और संरक्षण के कानूनी उपाय
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?