प्रदेश के सभी 75 जिलों में सर्वे खत्म होने के बाद हर जिले से शासन को रिपोर्ट भी भेज दी गई है। बता दें सामने आई रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में कुल 8,496 मदरसे गैर मान्यता प्राप्त मिले हैं।फिलहाल हर जिले से मिले आंकड़े के अनुसार सबसे ज्यादा मुरादाबाद में 557 और सबसे कम हाथरस में एक मदरसा गैर मान्यता प्राप्त मिला है। वहीं संचालन के लिए होने वाले खर्च के इंतजाम की बात पूछने पर नब्बे फीसदी ने चंदे की बात बताई है।
वहीं यूपी के कुल 8,496 गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में करीब 6.65 लाख बच्चे पढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार इन मदरसों को भी मान्यता प्रदान कर समाज की मुख्य धारा में लाने का प्रयास करेगी। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मदरसों का सर्वे किया गया है। हालांकि इस पूरे सर्वे के दौरान मुख्य रूप से यह पता किया गया कि मदरसों की आय के क्या स्त्रोत हैं। इसके साथ ही भवन, पानी, बिजली व शौचालय के क्या इंतजाम हैं और कौन संस्था संचालित करती है