Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरिया कलेक्टर की समीक्षा बैठक, समय सीमा अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए निर्देश
    कोरिया

    कोरिया कलेक्टर की समीक्षा बैठक, समय सीमा अंदर शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने दिए निर्देश

    By Tv 36 HindustanNovember 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरिया /कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में स्कूलों में जाति प्रमाणपत्र तैयार करने के कार्य की समीक्षा की।स्कूलों में शिविर के माध्यम स्थाई जाति प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं।शासन के निर्देशानुसार समय सीमा के भीतर निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी समस्त एसडीएम को दिए। इसी तरह राजस्व प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की।

    कलेक्टर जिले में बकरीपालन को और फायदेमंद बनाने पर डीडी वेटनरी से चर्चा की एक सप्ताह के भीतर कृत्रिम गर्भाधान की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने कहा। इसी क्रम में गांवों में कार्यरत कृषि सखी और पशु सखी दीदियों को सक्रिय करने जिससे इसके संबंध लोगों को जागरूक कर सके डीडी वेटनरी को पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कराने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर लंगेह ने गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी,वर्मी खाद निर्माण और खाद विक्रय के सुचारू संचालन पर संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा निर्देश दिए।ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी गौठानों में निरंतर भ्रमण करें वर्मी खाद निर्माण में संलग्न महिला समूहों को पुनः प्रशिक्षण दिलाएं। उन्होंने नोडल अधिकारियों को भी निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    इसी तरह कलेक्टर ने बैठक में अवैध उत्खनन परिवहन पर कड़ी नजर रखने खनि अधिकारी को निर्देशित किया। मुख्य नगरपालिका बैकुंठपुर को शहरी व्यवस्था को बेहतर बनाने के कड़े निर्देश दिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिला प्रवास पर की गई घोषणा निर्देश पालन की समीक्षा की शेष पर शीघ्र कार्यवाही कर पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन,संयुक्त कलेक्टर अनिल सिदार,समस्त एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअब राशन कार्ड धारियों को मिलेगा यह फायदा
    Next Article अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हराया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…

    September 17, 2026

    मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…

    September 17, 2026

    अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित, नई तारीख का इंतजार…

    September 17, 2026

    प्रदेश में फिर बारिश का दौर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, जानिए अपने जिले का हाल…

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…
    • मेरी थाली, मेरी पहचान’ से पोषण का संदेश, लालघाट आंगनबाड़ी में गूंजी जागरूकता की पहल…
    • अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित, नई तारीख का इंतजार…
    • प्रदेश में फिर बारिश का दौर मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट, जानिए अपने जिले का हाल…
    • आज भगवान विश्वकर्मा की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा की पूरी विधि…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?