Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » ग्वालियर में सवा करोड़ की लूट, कट्टा अड़ाकर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम, 6 घण्टे में खुलासा
    राष्ट्रीय

    ग्वालियर में सवा करोड़ की लूट, कट्टा अड़ाकर दिनदहाड़े वारदात को अंजाम, 6 घण्टे में खुलासा

    By Tv 36 HindustanNovember 23, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर शहर के इंदरगंज इलाके में राजीव प्लाजा के पास हरेंद्र ट्रेडिंग कंपनी के कर्मचारी और अकाउंटेंट पर कट्‌टा अड़ाकर दो बदमाश 1.20 करोड़ रुपए लूट ले गए। कंपनी के कर्मचारी विनोद गुर्जर और सुनील कुमार डीडी नगर से इंदरगंज बैंक ऑफ बड़ौदा में कैश जमा कराने जा रहे थे। जैसे ही वह राजीव प्लाजा के पास पहुंचे, सरेराह दो युवकों ने उन्हें रोका लिया। कट्‌टा तानकर कार की डिकी खुलवाई और उसमें से रुपयों से भरा बैग निकाल कट्‌टा लहराते हुए फरार हो गए। लूट की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की पड़ताल शुरू की।

    इसके बाद सोमवार को दिनदहाड़े हुई 1.20 करोड़ रुपए की लूट में पुलिस 6 घंटे में ही खुलासा कर दिया। कंपनी के एक कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की प्लानिंग की थी। पुलिस ने लुटेरा सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग 70 फीसदी माल भी बरामद हो गया है। एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। हर सप्ताह यही दोनों कर्मचारी मोटी रकम लेकर कंपनी दफ्तर से बैंक जाते थे, लेकिन बार-बार इतनी रकम ले जाने पर इनकी नीयत डोल गई जिसके बाद इन्होंने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर की सबसे बड़ी लूट की प्लानिंग कर उसे अंजाम तक पहुंचाया,पर CCTV फुटेज में विरोध न करना और बीच बाजार में आराम से लुट जाने पर पुलिस को संदेह हुआ। लूट की कहानी बार-बार पूछी तो कर्मचारी टूट गया। फिर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।

    पैसा बांटने से पहले पकड़े

    पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने लूट करने से पहले घटनास्थल का पूरा निरीक्षण कर लूट की रिहर्सल की थी जिसके बाद उन्होंने यह लूट की झूठी घटना को अंजाम दिया है’लेकिन लूटी गई रकम का हिस्सा करके आरोपी भाग पाते इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

    यह है पूरा मामला

    भिंड रोड निवासी मेहताब सिंह गुर्जर ट्रांसपोर्टर हैं। उनका डीडी नगर में हरेन्द्र ट्रेडिंग नाम से कंपनी का दफ्तर है और इस कंपनी में बाल किशन साहू भी साझेदार हैं। यहां प्रमोद गुर्जर व सुनील शर्मा कर्मचारी हैं। सोमवार सुबह कंपनी के कर्मचारी, कंपनी की कार हुंडई वरना MP07 CF-6430 से इंदरगगंज बैंक ऑफ बडौदा के लिए निकले थे। डिक्की में उन्होंने रुपयों से भरा कार्टन रख लिया जिसमें 1.20 करोड़ रुपए थे, जबकि 30 लाख रुपए कार की सीट पर एक बैग में रखे थे। यह दो दिन शनिवार और रविवार का कलेक्शन था। दोपहर में जैसे ही यह कर्मचारी बैंक के पास छप्परवाला पुल से राजीव प्लाजा वाली गली में पहुंचे थे तभी वहां दो लुटेरों ने कट्‌टा अड़ाकर कार की डिक्की खुलवाई और रुपयों से भरा कार्टन लूटकर ले गए।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Loot of 1.25 crores in Gwalior revealed in 6 hours the incident was carried out in broad daylight
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमहिला पर हुए अंधे प्राणघातक हमले को सुलझाने दर्री पुलिस सफल आरोपियों को किया गिरफ्तार
    Next Article 255 पाव अवैध शराब परिवहन करते आरोपी को जरहागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सेवा के इतने वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’…

    September 16, 2026

    भारत समेत इन देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी ट्रंप के बिल पर आज अमेरिकी सदन में फाइनल वोटिंग…

    September 16, 2026

    आज से बदल गया पेमेंट का नियम चाय-पान, सब्जी, पेट्रोल, बीमा और टिकट पर इतना लगेगा चार्ज…

    September 16, 2026

    प्रदेश में अगले चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, कई शहरों में बढ़ा तापमान; जानें मौसम का हाल…

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सेवा के इतने वर्ष, सुशासन का संकल्प और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को समर्पित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’…
    • भारत समेत इन देशों पर 100% टैरिफ की तैयारी ट्रंप के बिल पर आज अमेरिकी सदन में फाइनल वोटिंग…
    • आज से बदल गया पेमेंट का नियम चाय-पान, सब्जी, पेट्रोल, बीमा और टिकट पर इतना लगेगा चार्ज…
    • प्रदेश में अगले चार दिन सुस्त रहेगा मानसून, कई शहरों में बढ़ा तापमान; जानें मौसम का हाल…
    • मैं मशीन या रोबोट नहीं हूं खिलाड़ी ने बयां किया दर्द, वैभव सूर्यवंशी के चयन पर भी बोले…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?