गौरेला।*घटना चूकतीपानी की है जहां गणेश एवं संतराम दोनों सगे भाई हैं गणेश आए दिन संतराम एवं उसकी पत्नी सफीला बाई से विवाद करते रहता था घटना समय को भी जब संतराम घर में नहीं था संत राम की पत्नी के साथ लड़ाई झगड़ा कर रहा था उसी समय संतराम घर आया
गणेश सफीला बाई को मारपीट कर रहा था इसी दौरान संतराम आंगन में पड़े डंडा से गणेश के सिर में मारकर चोट पहुंचाया जिससे गणेश बेहोश हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहा उसकी मृत्यु इलाज दौरान हो गई। अस्पताल की सूचना पर थाना गौरेला में मर्ग अपराध कायम कर जांच में लिया गया।
घटना की सूचना थाना प्रभारी गौरेला द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई।पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अशोक वाडेगांवकर के निर्देशन में तत्काल जांच कर वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए।
थाना गौरेला प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी के नेतृत्व में टीम प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपी से घटना में प्रयुक्त डंडा को जप्त कर आरोपी संतलाल पिता भागीरथी निवासी चुक्तिपानी गौरेला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।