छत्तीसगढ़ :– सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2020 और 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार, मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 21 अगस्त 2026 से अधिकारी अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार पांच अधिकारियों को सहायक कलेक्टर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार के डिजिटल हस्ताक्षर हैं। आदेश में कहा गया है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी अधिकारी 21 अगस्त 2026 से अपनी नई पदस्थापना वाले स्थानों पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
