छत्तीसगढ़:– राजधानी रायपुर के सायाजी होटल में तीन दिवसीय “रिवाज़” फैशन एंड लाइफस्टाइल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, उक्त जानकारी देते हुए आयोजक लव गर्ग एवं अपर्णा सरीन ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया गया।
आयोजकों ने जानकारी दी कि इस प्रदर्शनी में देशभर के तकरीबन 65 डिजाइनर राजधानी पहुंचे है जहां राजधानीवासियों के लिए वेस्टर्न वेयर, ज्वेलरी, किड्स वेयर, होम डेकोर, फुटवियर सहित बैग एंड एक्सेसरीज एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। वही लव गर्ग ने बताया कि उन्होंने देश के 33 से अधिक शहरों में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया है एवं निरंतर इस आयोजन के माध्यम से डिज़ाइनर्स को मंच देते आये है।
उदघाटन समारोह में मुख्य रूप से स्मिता सोनी,कविता तनवानी,राखी बेरलिया,उर्मिला अग्रवाल, मोहिनी अग्रवाल, लीना जैन,सोनू धांधे,बिंदिया अग्रवाल,कनिष्का चंचलानी,पार्वती शर्मा,संगीता गुप्ता,सविता गुप्ता,नीता गुप्ता,उमा गुप्ता,पूजा शिल्पकार,स्वाति पांडा,आशा फटनानी, प्राची प्रेमानी,रेशमा निचलानी,वर्षा बाफना,ज्योति अग्रवाल, बरखा अन्दानी,खुशबू डालमिया,महक,अंजू उपस्थित रहे।
