Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पंचायतों में तीन वर्ष से अधिक पदस्थ सचिवों का स्थानांतरण लापरवाह कृषि विस्तार अधिकारी का वेतन रोकने आदेश जारी
    छत्तीसगढ

    गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने पंचायतों में तीन वर्ष से अधिक पदस्थ सचिवों का स्थानांतरण लापरवाह कृषि विस्तार अधिकारी का वेतन रोकने आदेश जारी

    By Tv 36 HindustanDecember 1, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कार्यों में कसावट लाने पंचायत सचिव का हुआ स्थानांतरण

    कलेक्टर गौठानो के नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, योजना गंभीरता पूर्वक क्रियान्वयन के दिए निर्देश

                  कोरबा/राज्य शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के सक्रिय संचालन के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। कलेक्टर संजीव झा जिले के गोठानो में योजनाओं के गंभीरता पूर्वक संचालन करने लगातार अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे हैं। इसी तारतम्य में जिला पंचायत सभाकक्ष में गौठानों के नोडल अधिकारियों ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक ली।गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए योजना में लापरवाही बरतने वाले तथा 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों के स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।भूलसीडीह गोठान में 8 वर्मी टांके खाली होने पर वहां पदस्थ नोडल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के एक माह वेतन आहरण पर रोक लगाने गिरिजा साहू,कृषि विस्तार अधिकारी के अगले माह वेतन आहरण पर रोक लगाने से संबंधित आदेश उप संचालक कृषि द्वारा जारी कर दिए गए है। शासकीय योजनाओं कार्यों में लापरवाही बरतने पर सचिवों के ट्रांसफर करने के निर्देश बैठक में दिए। कलेक्टर के निर्देश पर कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से  ग्राम पंचायत केरवा सचिव परमेश्वर सोनी का सेंदुरगढ़ स्थानांतरण कर दिया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत केराकछार के सचिव धनसिंह कंवर को केरवा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।बैठक में गोठानो में गोबर भरे टांको में केंचुआ की उपलब्धता,गोबर खरीदी,पंजीकृत विक्रेता सक्रिय विक्रेता की जानकारी ली।खरीदे गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट निर्माण गौठान मे व्यवस्थाओ की जानकारी ग्राम वार गोठान की समीक्षा करते हुए पर्याप्त मात्रा में वर्मी कंपोस्ट निर्माण नहीं होने गहरी नाराजगी जताई।नकिया गोठान के नोडल श्रवण कुमार को एक टांका में 1 किलो केंचुआ डालने की जानकारी दिये जाने पर गहरी नाराजगी जताई। नोडल द्वारा गोधन न्याय योजना में रुचि नहीं लेने कारण बताओ नोटिस जारी कर नोडल से हटाने कार्यो में  लापरवाही बरतने वाले सचिवों गोठान नोडल को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर,उप संचालक कृषि अनिल शुक्ला,कोरबा जनपद पंचायत सीईओ रुचि शार्दुल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

    गौठानो में तय मापदंडों के अनुसार समय सीमा पर हो खाद का निर्माण– कलेक्टर ने गोठानो में योजना सुचारू संचालन करने के निर्देश देते हुए कहा कि गोबर खरीदी और वर्मी कंपोस्ट निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।खरीदे गए गोबर से सही अनुपात में वर्मी कंपोस्ट निर्माण की जाए। खरीदे गए गोबर के 40 प्रतिशत गोबर का वर्मी कंपोस्ट में अनिवार्य रूप से रूपांतरण साथ ही 60 दिन के भीतर वर्मी कंपोस्ट निर्माण रूपांतरण हो,यह सुनिश्चित करे। गोठान में वर्मी टांका खाली नहीं रहना चाहिए।गौठान में वर्मी खाद निर्माण के लिए स्व सहायता समूह के सदस्यों की बैठक लेकर खाद निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करने आवर्ती चराई अंतर्गत कार्य प्रगति को लेकर निर्देश दिए। उपस्थित अधिकारी व गोधन न्याय योजना के कार्यों में संलग्न कर्मचारियों को जरूरी मापदंडों का पालन करते हुए समय सीमा भीतर खाद निर्माण,सैंपलिंग आवश्यक कार्य संपादित करने गोबर खरीदी के लिए पंजीकृत विक्रेताओं को सक्रिय रखा समय- सीमा पर खाद निर्माण किया जाए। गांव के ही प्रचलित चरवाहों को कार्य पर नियोजित किया जाए उनका गोबर विक्रेता के रूप में पंजीयन कराया जाए। जिससे उनके लिए अतिरिक्त आय का साधन बने।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india order issued to stop salary of negligent agricultural extension officer Transfer of secretaries posted for more than three years in panchayats for negligence in Godhan Nyaya Yojana
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCG : प्रदेश में आज से दो बड़े अभियानों की होगी शुरूआत, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर करेगी सर्वे
    Next Article शाला प्रबंध समिति उन्मुखीकरण शिक्षको का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रधानमंत्री ने पूरे किए 12 साल, सीएम ने इस खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा…

    May 26, 2026

    पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,अब इस कार से करेंगे सफर…

    May 26, 2026

    आखिर कैसे दूर होगी दरिद्रता सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत…

    May 26, 2026

    RBI के खजाने में 8.70 करोड़ की चोरी 15 साल पुराने कर्मचारी ने इस तरह से उड़ाए नोट, 90 दिन तक ऑफिस आकर बचता रहा शक से…

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री ने पूरे किए 12 साल, सीएम ने इस खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा…
    • पीएम मोदी की अपील के बाद EV अपनाएंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव,अब इस कार से करेंगे सफर…
    • आखिर कैसे दूर होगी दरिद्रता सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत…
    • RBI के खजाने में 8.70 करोड़ की चोरी 15 साल पुराने कर्मचारी ने इस तरह से उड़ाए नोट, 90 दिन तक ऑफिस आकर बचता रहा शक से…
    • बस्तर के जंगलों में जिंदगी बांटने वाले इन दंपति को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?