राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा कार्यालय रायपुर के निर्देशन शाला प्रबंधन समितियो को सुदृढ करने समुदाय पालको के सक्रिय सजग जागरुकता बढाने के उद्देश्य जिले के विकासखंडो संकुलो से चयनित शिक्षक शिक्षिकाओ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण बीआरसी भवन कटघोरा,कोरबा,करतला मे जिला नोडल अधिकारी मुख्य मास्टर ट्रेनर सर्वेश सोनी के संयोजकत्व जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज के निर्देशन,एडीपीओ भारद्वाज,एपीसी काजी रुकसार अली,बीईओ कटघोरा आई पी कश्यप बीईओ कोरबा के सक्रिय उपस्थिति बीआरसीसी कटघोरा प्रहलाद साहू,पोडी उपरोडा गुलाबदास महंत,कोरबा अनिल रात्रे,करतला अजय तिवारी,सीएससी गणेश प्रजापति,जयशंकर दास की सफल व्यवस्था मे संपन्न हुआ,सहयोगी मास्टर ट्रेनर शैलश्रीवास,नमिता कडवे,आमंत्रित मास्टर ट्रेनर संध्या एक्का,निर्मला शर्मा,सेवन लाल राठौर,जगजीवन कैवर्त्य, रामनारायण जगत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से शाला प्रबंधन समिति गठन के प्रारुप, कार्य व अधिकार,एस एम सी के द्वारा शाला के अधोसंरचना विकास,सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास के विभिन्न घटको के विकास व विद्यार्थियो के नियमित व सक्रिय उपस्थिति वअकादमिक विकास मे योगदान पर प्रशिक्षक गणो ने विस्तृत मार्गदर्शन दिया ,सजग पालकत्व हेतु नवाचारी नवीन आखर अंजोर कार्यक्रम अंतर्गत दुलार योजना, बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान (एफ एल एन)के अनुशीलन मे विद्यार्थीगणो की उपलब्धि वृद्धि के लक्ष्य (एल ओ सी) पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण मे प्रमुख मास्टर ट्रेनर सर्वेश सोनी ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओ से पालको से सतत जीवंत संपर्क व सभी वर्ग के पालको को समान सम्मान विद्यालय मे दिये जाने की अपील करते हुये अपने समय प्रबंधन व विद्यार्थी व ग्राम हित मे अतिरिक्त समयदान करने शिक्षक शिक्षिकाओ से अपेक्षा की।बीईओ आई पी कश्यप ने शिक्षक शिक्षिकाओ की समाज मे सम्मान को मजबूत करने पर बल दिया व बच्चो के उज्जवल भविष्य हेतु सभी से विशेष लगाव कर प्रयासरत रहने को कहा।बीईओ संजय अग्रवाल ने कोरबा जिले के कुछ उत्कृष्ट विद्यालयो व शिक्षक शिक्षिकाओ के बारे मे बताते हुये उनसे प्रेरणा लेने की अपील की उन्होने सभी से नोडल अधिकारी व प्रमुख मास्टर ट्रेनर सर्वेश सोनी जिले मे सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास कार्यक्रम की अलख जगाने की प्रशंसा करते हुये सभी से पालको से जुडने व जनमानस मे शिक्षक शिक्षिकाओ की गलत छवि न बने इस हेतु पालको से सतत सलाह लेने पर बल दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने मे एबीईओ अभिमन्यु टेकाम के साथ बीईओ तथा बीआरसी आफिस कटघोरा,पोडी, कोरबा,करतला के कर्मचारियो ने भी सफल भूमिका निभाई*