Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दवाओं के ओवरडोज से पहले ससुर को मारा फिर पति की हत्या की शातिर महिला ने
    अपराध

    दवाओं के ओवरडोज से पहले ससुर को मारा फिर पति की हत्या की शातिर महिला ने

    By Tv 36 HindustanDecember 10, 2022No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी व अन्य तीन लोगों के साथ मिलकर पति को तड़पा-तड़पाकर मौत के घाट उतार दिया। उसने पति की हत्या करने के लिए पहले हमला कराया था। लेकिन, जब पति इस हमले में बच गया, तो शातिर पत्नी एक टीवी सीरियल देखकर पति को दवाओं का ओवरडोज देने लगी। घटना का खुलासा होने पर इलाके के लोग दंग रह गए हैं। बता दें कि सचेंडी थाना क्षेत्र के रहने वाले ऋषभ त्रिपाठी का विवाह 2020 में सपना से हुआ था, मगर सपना का पहले से राजू गुप्ता नाम के शख्स से अफेयर था।

    जिसे वो विवाह के बाद भी नहीं भुला सकी और इसी लिए उसने पति को रास्ते से हटाने और उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश रची।इसके लिए शातिर पत्नी ने प्रेमी की मदद ली। वो पति की हत्या की साजिश रच ही रही थी कि 27 अक्टूबर को एक शादी का कार्ड आया। इसमें ऋषभ को जाना था। उसने क़त्ल करने के लिए इसी दिन को चुना। साजिश के मुताबिक, शादी से लौटते वक़्त रास्ते में ऋषभ पर हमला हुआ। इसमें वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया, मगर जान बच गई।

    वह कई दिन तक एक हॉस्पिटल में भर्ती रहा। उसे इस बात की भनक नहीं लगी कि हमला उसकी पत्नी ने ही करवाया है। शातिर महिला ने इस हमले का आरोप पड़ोसी पर लगाया और प्राथमिकी भी दर्ज करा दी। प्रेमी के इश्क में डूबी महिला को ये नहीं पता था कि यही FIR उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।जब ऋषभ ठीक होकर घर लौटा, तो सपना ने हत्या का नया प्लान बनाया। उसने किसी टीवी सीरियल में देखा था कि किसी को दवाइयों के ओवरडोज से इतना बीमार किया जा सकता है कि उसकी जान चली जाए। इसी साजिश के तहत उसने दवाइयों का ओवरडोज देना चालु कर दिया।

    इसके लिए उसने घर के सामने मेडिकल स्टोर वाले सुरेंद्र सिंह को भी अपने हुस्न के जाल में फंसा लिया और उससे दवा मंगाने लगी। इसी दौरान मेडिकल स्टोर वाले से ऋषभ को ऐसा इंजेक्शन भी लगवा दिया, जिससे उसकी हालत एकदम खराब हो गई। उसका लीवर डैमेज हो गया। आखिरकार उसे हैलट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां ऋषभ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, मगर मौत का कोई कारण पता नहीं चल पाया। इस पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित रख लिया। वहीं, सचेंडी पुलिस मामले में छानबीन कर ही रही थी।

    इसका कारण ये था कि सपना ने पति पर हमले के बाद थाने में अपने पड़ोसी विश्वकर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल पर मिले दो लोगों की मोबाइल लोकेशन से पता चला कि ये लोग सपना के सम्पर्क में थे।पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो तीनों की चौंका देने वाली मोबाइल चैट सामने आई। इसमें पता चला कि ऋषभ पर हमला करने के बाद राजू ने सपना को मैसेज किया था कि काम हो गया। इस पर सपना ने उसको मैसेज भेजा कि (ऋषभ) बच गया है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की, तो सपना ने सारा राज उगल दिया।

    उसने बताया कि पति के पास बहुत संपत्ति थी और उसका प्रेम प्रसंग राजू से चल रहा था। इसीलिए उसने पहले पति पर हमला करवाया। जब वह बच गया तो वह एक सीरियल में देखकर साजिश के तहत उसको दवाइयों का ओवरडोच देने लगी। महिला ने स्वीकार किया है उसने 4 महीने पहले अपने बुजुर्ग ससुर को भी दवाओं का ओवरडोज देकर इतना बीमार कर दिया था कि उनकी जान चली गई थी। इस मामले में महिला के साथ ही उसके प्रेमी राजू, हत्या में शामिल सीटू के साथ मेडिकल स्टोर वाले सुरेंद्र को अरेस्ट कर लिया है। वहीं, राजू का कहना है कि उसने सिर्फ हमला किया था, जिसके लिए सपना ने 3 लाख रुपये दिए थे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleईशान किशन बांग्लादेश की टीम पर अकेले भारी पड़ गए
    Next Article जाह्नवी कपूर मालदीव में मना रही छुट्टियां, स्विमसूट में नजर आई तस्वीरें
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?