विजय नगर:- आर्थिक राजधानी व पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू वाले शहर में एक कार चालक की खतरनाक करतूत सामने आई है। हथियार से लोडेड कार चालक ने पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया कार चालक की इस करतूत से दो पुलिस कर्मी की जान आफत में आ गई थी।इस वारदात का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिस कर्मी को कचलने का प्रयास किया गया पुलिस कर्मी जान बचाने बोनट पर चढ़ गया। बदमाश ने बोनट पर चढ़े पुलिस कर्मी को कई मीटर तक घसीटा।
इस दौरान वहां से गुजर लोगों की जान भी हलक पर भी आ गई थी। ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भाग रहे कार चालक को पुलिस कर्मी ने रोकने का प्रयास किया। चालक ने दो दो पुलिसकर्मियों की जान आफत में डाल दी। बताया जाता है कि सड़क पर ट्रक फंसाकर कार को रोका गया। कार से पिस्टल और रिवाल्वर बरामद हुआ है। मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। विजय नगर से भागते वक़्त कई पुलिसकर्मियों को निशाने पर लिया था। पुलिस पहले केस दर्ज करने की तैयारी कर रही थी, इसी बीच किसी रसूखदार का फोन आ गया फिर क्या पुलिस कार्रवाई सुस्त पड़ गई।